एक्सप्लोरर

Divya Pahuja Murder Case: कौन थी दिव्या पाहुजा? जिसकी गुरुग्राम में गोली मारकर हुई हत्या, जानें सबकुछ

Divya Pahuja Sandeep Gadoli: गुरुग्राम के सिटी प्वाइंट होटल में दिव्या पाहुजा की गोली मारकर हत्या की गई. दिव्या पाहुजा अपने ही गैंगस्टर बॉयफ्रेंड संदीप गडोली के कथित एनकाउंटर के मामले में आरोपी थी.

Gurugram: हरियाणा के गुरुग्राम में 27 साल की एक मॉडल की होटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान दिव्या पाहुजा के रूप में हुई है. दिव्या पाहुजा पर मुंबई में कथित पुलिस मुठभेड़ में एक गैंगस्टर की मौत के मामले में भी आरोपी थी और उसे कुछ महीने पहले ही जमानत मिली थी. मंगलवार रात पांच लोग पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा को कथित रूप से होटल में ले गये और वहां उन्होंने पाहुजा के सिर में गोली मार दी.

गुरुग्राम पुलिस के अनुसार उनमें से तीन लोगों को तब गिरफ्तार कर लिया गया, जब वे शव को एक कार में रखकर उसे ठिकाना लगाने ले जा रहे थे. बंबई हाईकोर्ट ने पिछले साल जून में दिव्या पाहुजा को जमानत दी थी. सात फरवरी, 2016 को मुंबई के एक होटल में गैंगस्टर संदीप गडोली की हुई हत्या के सिलसिले में पाहुजा को करीब सात साल पहले गिरफ्तार किया गया था.

क्या था दिव्या पाहुजा पर आरोप?

मुंबई पुलिस ने पाहुजा, उनकी मां और पांच पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया था. इन पुलिसकर्मियों ने कथित रूप से गैंगस्टर को मार डाला था. मुंबई पुलिस के मुताबिक गडोली को उसकी ‘महिला मित्र’ पाहुजा की मदद से फंसाया गया था और फर्जी मुठभेड़ में उसे मार दिया गया था. मुंबई पुलिस ने कहा था वीरेंद्र कुमार उर्फ बिंदर गुर्जर एक प्रतिद्वंद्वी गिरोह चलाता था और उसने गडोली का सफाया करने के लिए कथित रूप से हरियाणा पुलिस के अधिकारियों के साथ मिलकर साजिश रची थी. मुंबई पुलिस के मुताबिक गुर्जर मुठभेड़ के समय जेल में था और उसने अपने भाई मनोज की मदद से साजिश रची थी.

कौन थी दिव्या पाहुजा?

  • गुरुग्राम के बलदेव नगर की रहने वाली थी दिव्या पाहुजा
  • गैंगस्टर संदीप गडोली की दोस्त बताई जाती थी दिव्या
  • गडोली की हत्या में भी थी आरोपी
  • पुलिस मुखबिर होने का था 'संदेह'
  • पिछले साल जून में मिली थी जमानत

दिव्या की हत्या के आरोपी ने किया ये खुलासा

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) भूपेंद्र सिंह सांगवान ने आज यहां कहा, ‘‘हमने पाहुजा की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी अभिजीत सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अभिजीत ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि होटल सिटी प्वाइंट उसी का है, जिसको उसने लीज पर दे रखा है. पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि दिव्या के पास उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें हैं और वह उससे पैसे वसूल रही थी.

मंगलवार की रात आरोपी अभिजीत सिंह, दिव्या पाहुजा के साथ होटल आया. अभिजीत ने दिव्या से अपने मोबाइल फोन से उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें हटाने के लिए कहा, लेकिन जब उसने अपने मोबाइल का पासवर्ड साझा करने और तस्वीरें हटाने से इनकार कर दिया, तो उसने उसे गोली मार दी. इस बीच, दिव्या के परिवार ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की साजिश मारे गए गैंगस्टर संदीप गाडोली के परिवार के सदस्यों ने अभिजीत सिंह के साथ मिलकर रची थी.

ये भी पढ़ें- Gurugram: 7 घंटे बाद पकड़ा गया आदमखोर तेंदुआ, हमले में एक शख्स को किया घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget