एक्सप्लोरर

Punjab Rajya Sabha Election: पंजाब राज्यसभा चुनाव के लिए AAP ने संजीव अरोड़ा को बनाया उम्मीदवार, बड़े बिजनेसमैन में है गिनती

पंजाब में राज्यसभा की 5 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए आप पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. इन सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए AAP ने बिजनेसमैन में संजीव अरोड़ा को भी टिकट दी है.

पंजाब राज्यसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने 5 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. जिसमें आप पार्टी ने पंजाब के बडे बिजनेसमैन संजीव अरोड़ा को भी टिकट दिया है. संजीव अरोड़ा का नाम पंजाब के बड़े बिजनेसमैन में लिया जाता है. इसके साथ ही संजीव अरोड़ा कृष्णा प्राण ब्रेस्ट कैंसर केयर चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक भी रहे हैं.

लुधियाना के मशहूर बिजनेसमैन संजीव अरोड़ा उर्फ सन्नी अरोड़ा आज सोमवार को राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे. पंजाब के रहने वाले संजीव एक्सपोर्ट हाउस रितेश इंडस्ट्रीज के संचालक हैं और खबरों की मानें तो उनके कई काम और हैं. 

इसमें जालंधर बाईपास स्थित नगेश निटवीयर के पास इनकी क्राउन वनस्पति घी की फैक्ट्री थी जो अब फिलहाल बंद है. संजीव अरोड़ा के पिता प्राण नाथ अरोड़ा शहर के जाने माने उद्योगपति थे. संजीव अरोड़ा ने साल 2006 में रियल एस्टेट कारोबार की दुनिया में कदम रखा था, जिसमें उन्होंने रितेश प्रापर्टीज एंड इंडस्ट्रीज के नाम से बिजनेस किया.

Punjab Rajya Sabha Election: अशोक मित्तल और संजीव अरोड़ा भी जाएंगे राज्यसभा, आप ने सभी पांच नाम घोषित किए

साल 2019 में संजीव अरोड़ा ने टेनरसन लिमिटेड कंपनी बनाई और इसमें उन्होंने स्टील का काम किया. इतना ही नहीं इससे पहले साल 2008 में महिलाओं के लिए रेडीमेड गारमेंट बनाने वाली फेमेला नाम की कंपनी लॉन्च की थी. नेशनल हाइवे 5 में संजीव ने इंडस्ट्रियल पार्क में 70 इंडस्ट्रीज चल रही हैं. पंजाब में संजीव अरोड़ा जितना बिजनेस के लिए जाने जाते हैं उतना ही वह सामाजिक कार्य भी करते हैं. 

पंजाब विधानसभा चुनाव में आप ने 119 सीटों में से 92 सीटों पर जीत हासिल की थी. इतना ही नहीं लुधियाना की 14 विधानसभा सीटों में से आप ने 13 सीटों पर जीत हासिल की थी. पंजाब में मिली आप की जीत ने पंजाब की राजनीति बदल दी है और पंजाब को भगवंत मान के रूप में नया मुख्यमंत्री दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget