एक्सप्लोरर

क्या होती है आकाशीय बिजली, जानें- बरसात के मौसम में वज्रपात के कहर से बचने के अचूक उपाय

Punjab: बरसात का मौसम आते ही आकाशीय बिजली या वज्रपात के मामले भी बढ़ जाते हैं. हर साल आकाशीय बिजली गिरने से कई इंसानों व मवेशियों की मौत हो जाती है. यूपी में एक दिन पहले इससे 4 लोगों की मौत हो गई.

Know About Lightning Strike: पूरे भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है. बारिश के मौसम में अक्सर आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने का खतरा रहता है. आए दिन अखबार और समाचार चैनलों में ऐसी खबरें सुनने को मिलती है कि फलां जगह आकाशीय बिजली गिरने से इतने लोगों की मौत हो गई या इतने मवेशी मारे गये. वैसे तो आकाशीय बिजली कहकर नहीं गिरती, लेकिन थोड़ी सी सावधानी से इसके कहर से बचा जा सकता है. आज हम आपको बताएंगे कि क्या होती है आकाशीय बिजली और इससे कैसे बचा जा सकता है.

क्या होती है आकाशीय बिजली
गर्मी में पानी भाप बनकर ऊपर उड़ जाता है. जब पानी भाप बनकर ऊपर उठता है तो प्रत्येक 165 मीटर की ऊंचाई पर जाने पर तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की कमी आती है. जैसे जैसे पानी ऊपर उठता है वह जमने लगता है. जब बर्फ के टुकड़े आपस में टकराने लगते हैं तो इनमें घर्षण उत्पन्न हो जाता है. इस घर्षण के कारण स्ट्रेटिक करंट उत्पन्न हो जाता है. करेंट का पॉजिटिव चार्ज ऊपर चला जाता है और निगेटिव चार्ज नीचे आ जाता है. अब ये निगेटिव चार्ज पॉजिटिव को ढूंढने लगता है और जैसे ही इसे जमीन पर जहां कहीं भी पॉजिटिव चार्ज नजर आता है यह वहीं गिर जाता है. इसी को आकाशीय बिजली या वज्रपात बोलते हैं. इस बिजली का वोल्टेज 10 करोड़ वोल्ट होता है. यही वजह है कि इस बिजली से आदमी की मौत हो जाती है.

आकाशीय बिजली से कैसे बचें

  • वज्रपात के समय पक्की छत के नीचे चले जाएं
  • खिड़की के कांच, टिन की छत, गीले सामान और लोहे के हैंडलों से दूर रहें.
  • वज्रपात के समय यदि पानी में हैं तो तुरंत बाहर आ जाएं.
  • सफर के दौरान अपने वाहनों में शीशे चढ़ा कर रखें.
  • मजबूत छत वाले वाहन में रहें, खुली छत वाले वाहन में सवारी न करें.

क्या न करें

  • वज्रपात के समय पेड़ के नीचे न खड़े हों.
  • बिजली के उपकरणों जैसे टेलीफोन  आदि का प्रयोग न करें
  • दीवार के सहारे टेक लगाके न खड़े हों
  • किसी बिजली के खंभे के पास न खड़े हों.
  • नहाना तुरंत बंद कर दें.

यह भी पढ़ें:

Punjab Board 10th Result 2022: इंतजार खत्म! आज इतने बजे जारी होंगे पंजाब बोर्ड दसवीं के नतीजे, एडमिट कार्ड रखें तैयार

Sidhu Moose Wala Murder Case: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सिद्धू मूसेवाला को गोली मारने वाले शूटर की हुई गिरफ्तारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget