एक्सप्लोरर

Haryana Weather Today: अगस्त में सुस्त पड़ा मानसून अब फिर लेगा करवट, गर्मी से मिलेगी राहत, जानिए कब होगी बारिश

Weather Today: हरियाणा में मानसून एक्टिव मोड में नजर आने वाला है. फिलहाल मौसम साफ रहने से गर्मी लोगों को सता रही है. अरब सागर से होकर पश्चिमी उष्ण आर्द्र हवाएं चलने से दिन के तापमान में उछाल आया है.

Haryana Weather Today: हरियाणा में अगस्त महीने से मानसून सुस्त पड़ा हुआ है. रविवार को भी मौसम साफ़ रहा कोई बदलाव नहीं हुआ. अभी प्रदेश के लोगों को चिपचिपी गर्मी और उमस की मार झेलनी पड़ रही है. लेकिन अब लोगों को थोड़ी राहत मिलने वाली है. बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवात के कम दबाव के क्षेत्र में बदलने से बारिश की गतिविधियों में बदलाव आने वाला है. लेकिन पाकिस्तान में बन रहा प्रति चक्रवात इसकी गतिविधियों में बाधा ड़ाल सकता है. ये प्रति चक्रवात पश्चिमी हिस्सों पर कम दबाव का क्षेत्र को पहुंचने से रोक सकता है. 

मौसम साफ रहने से बढ़ा तापमान
मौसम विभाग की माने तो अगस्त महीने में अलनीनो का असर साफ तौर पर दिखाई दिया. मानसून टर्फ रेखा अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर में हिमालय की तलहटी में सुप्त अवस्था में बनी हुई है. वहीं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में कोई मौसम प्रणाली अभी सक्रिय नहीं है. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने बीच-बीच में हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई. हरियाणा में मौसम साफ बने रहने से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है. अब दोपहर का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. 

हवाओं से रात के तापमान में गिरावट
प्रदेश में तेज गति से हवाएं चलने की वजह से रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई. लगभग पूरे प्रदेश में अरब सागर से होकर पश्चिमी उष्ण आर्द्र हवाएं चलने से वजह से दिन के तापमान में उछाल आने से लोग गर्मी से परेशान है.

6 से 9 सितंबर के दौरान हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अब वर्तमान में उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय सरकुलेशन बना है. ये 24 घंटे में कम दवाब के क्षेत्र में तब्दील होकर उत्तर पश्चिम में मध्य प्रदेश तक पहुंचने की संभावना है. लेकिन पाक में प्रति चक्रवात इसे पश्चिमी हिस्सों पर नहीं पहुंचने देगा. तो इसका ज्यादा असर यूपी, बिहार, एमपी और छतीसगढ़ में देखने को मिलेगा. इन प्रदेशों में मानसून की तेज गतिविधियां हो सकती है. हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में 6 से 9 सितंबर के दौरान आंशिक रूप से बादल छाने के साथ-साथ पूर्वी व दक्षिणी हिस्सों हल्की बारिश की संभावना है. 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा में दहाड़े CM मान, बोले- अंहकार में जी रही BJP, जनता तोड़ेगी घमंड, 24 घंटे चलती है जुमले की फैक्टरी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget