एक्सप्लोरर

Haryana & Punjab Weather Today: हरियाणा-पंजाब में झूमकर बरसे बादल, तेज हवाओं के साथ गिरे ओले, प्रदूषण लेवल में हुआ परिवर्तन

Weather Update Today: हरियाणा-पंजाब दोनों ही राज्यों में सोमवार को कई जिलों में अच्छी बारिश हुई. जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी देखी गई.

Haryana & Punjab Weather Today: हरियाणा और पंजाब में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया. हरियाणा और पंजाब दोनों ही राज्यों के कई जिलों में बारिश देखने को मिली. यहीं नहीं दोनों ही राज्यों में तेज हवाओं के साथथ ओलावृष्टि भी हुई. हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बारिश की गतिविधियां देखने को मिली. कैथल और फतेहाबाद में जमकर ओले गिरे. बारिश ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी है. मंडियों में रखी धान की फसल भीग गई है. मौसम विभाग के अनुसार, आज हरियाणा के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे. 

हरियाणा में आगे कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश की संभावना जताई है. वहीं 18 अक्टूबर को प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी हवाएं फिर से से चलेंगी. जिससे तापमान में गिरावट आएगी. दिन और रात के तापमान में गिरावट होने से लोगों को ठंड का अहसास होने लगेगा.इसके साथ ही यह मौसम किसानों के लिए फायदेमंद हो सकता है वो इस मौसम में सरसों की बिजाई कर सकते है. मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 11 शहरों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है.

पंजाब में येलो अलर्ट जारी
पंजाब में पिछले 24 घंटों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में 7.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. सबसे अधिक तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस तक रहा. अमृतसर में सोमवार को 5.0 एमएम, लुधियाना में रविवार रात सोमवार को 20.6 एमएम, पटियाला में 10.6 एमएम, पठानकोट में 17 एमएम, एसबीएस नगर में 11.5 एमएम, रोपड में 16 एमएम, गुरदासपुर में 15 एमएम, बठिंडा में 15.6 एमएम बारिश दर्ज की गई. वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है. हल्की से बारिश के साथ-साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार बारिस के बाद रात के पारे में गिरावट आएगी. 

हरियाणा के प्रदूषण के स्तर में कमी

बारिश की वजह से हरियाणा के कई शहरों के प्रदूषण में भी कम देखी गई है. आज सुबह 6 बजे तक गुरुग्राम के सेक्टर-51, एचएसपीसीबी में अभी 177 AQI है. इसके अलावा फरीदाबाद में 215 AQI है. करनाल में 64 AQI, कुरुक्षेत्र 42 AQI, बहादुरगढ़ 144 AQI, भिवानी 177 AQI, चरखी दादरी 102 AQI, पंचकूला 57 AQI, रोहतक 147 AQI, नारनौल में 83 AQI दर्ज किया गया.  

यह भी पढ़ें: Nuh Violence Case: अदालत ने नूंह हिंसा मामले में मोनू मानेसर को दी जमानत, 12 सितंबर को हुई थी गिरफ्तारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget