एक्सप्लोरर

Nuh Violence Case: अदालत ने नूंह हिंसा मामले में मोनू मानेसर को दी जमानत, 12 सितंबर को हुई थी गिरफ्तारी

Monu Manesar Bail: हरियाणा की एक अदालत ने नूंह हिंसा मामले में मोनू मानेसर को सोमवार को जमानत दे दी. मानेसर के वकील कुलभूषण भारद्वाज ने बताया कि उसे एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई.

Haryana: हरियाणा की एक अदालत ने नूंह हिंसा (Nuh Violence) मामले में मोनू मानेसर को सोमवार को जमानत दे दी. मानेसर के वकील कुलभूषण भारद्वाज ने बताया कि उसे एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई. भारद्वाज ने कहा कि नूंह के न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) अमित कुमार वर्मा की अदालत ने जमानत दी. हालांकि, मोनू मानेसर (Monu Manesar) गुरुग्राम के पटौदी में एक अन्य मामले के सिलसिले में अब भी न्यायिक हिरासत में है.

नूंह हिंसा मामले में हुई थी गिरफ्तारी

अधिकारियों ने बताया कि उसे नूंह हिंसा (Nuh Violence) के मामले में 12 सितंबर को मोनू मानेसर को गिरफ्तार किया गया था. नूंह पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर उस संदेश से संबंधित है, जिसे उसने कथित तौर पर विश्व हिंदू परिषद की पहले विरुद्ध की गयी यात्रा को फिर से शुरू करने के लिए 28 अगस्त को एक और जुलूस निकालने की योजना के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. नूंह पुलिस ने पहले कहा था कि इस पोस्ट के माध्यम से समूहों के बीच धर्म के आधार पर वैमनस्य पैदा करने की कोशिश की गई है.

शोभायात्रा की भीड़ पर हुआ था हमला

गत 31 जुलाई को नूंह में विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में निकाली जा रही एक धार्मिक शोभायात्रा पर भीड़ ने हमला कर दिया था. इस घटना और उसके बाद हुई सांप्रदायिक हिंसा में छह लोग मारे गए थे. इसके बाद गुरुग्राम की एक मस्जिद पर हुए हमले में एक मौलवी की मौत हो गई. हरियाणा के गुरुग्राम में पटौदी की एक अदालत ने बुधवार को बजरंग दल कार्यकर्ता मानेसर को ‘हत्या के प्रयास’ के एक मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था. राजस्थान की एक जिला अदालत ने एक दोहरे हत्याकांड में पिछले महीने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी. वहीं राजस्थान पुलिस ने दो मुस्लिम युवकों नासिर और जुनैद की हत्या के मामले में फरवरी में मानेसर के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

ये भी पढ़ें: Gurugram: कंपनी मैनेजर का अपहरण कर हत्या करने वाले गिरफ्तार, रुपए ऐंठने के लिए वारदात को दिया अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget