एक्सप्लोरर

Waris Punjab De: 36 दिन तक की बचने की कोशिश, बदले भेष, मोटरसाइकिल से हुआ फरार.... अब इस तरह पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को किया गिरफ्तार

पिछले 36 दिनों से जिस अमृतपाल की तलाश में पंजाब पुलिस ने अपना सारा लाव लश्कर खड़ा कर दिया था, आखिरकार वो अमृतपाल अब पुलिस की हिरासत में है.

Amritpal Singh Arrest Operation:  वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह आखिरकार 36 दिनों के बाद पंजाब पुलिस की गिरफ्त में आ गया है. पंजाब पुलिस अमृतपाल की तलाश में जहां पंजाब से लेकर हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश की खाक छान रही थी. अमृतपाल की तलाश में धड़ाधड़ छापेमारी की जा रही थी. वो अमृतपाल आखिर पंजाब में ही छुपा हुआ था और पंजाब पुलिस से आंख मिचौली खेल रहा था. पंजाब पुलिस पर एक बड़ा सवाल भी खड़ा होता है कि आखिर इतना बड़ा लाव लश्कर जिसके तलाश में लगा था वो आखिर पंजाब में रहते हुए ही कैसे पुलिस के हाथ नहीं लगा.

18 मार्च को फरार हुआ था अमृतपाल
अमृतपाल सिंह 18 मार्च को पंजाब पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. तब से लेकर वो पुलिस से बचता हुआ भागा-भागा फिर रहा था. कही पुलिस ने अमृतपाल के यूपी पहुंचने का दावा दिया तो कभी हरियाणा तो कभी दिल्ली में अमृतपाल के दिखने का दावा किया. पुलिस बार-बार कह रही थी अमृतपाल अपना हुलिया बदल रहा है, जिसकी वजह से वो पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो रहा है. 

पुलिस ने कब-कब किए अमृतपाल के दिखने के दावे

  • 18 मार्च को अमृतसर से फरार हुआ था अमृतपाल
  • 19 मार्च को जालंधर में पगड़ी पहने चश्मा लगाए दिखा अमृतपाल
  • 20 मार्च को पटियाला की एक सीसीटीवी फुटेज में फोन पर बात करता नजर आया अमृतपाल
  • 21 मार्च को अमृतपाल के दिल्ली में दिखने का किया गया दावा
  • 23 मार्च को उत्तरप्रदेश के लखीमपुर में अमृतपाल के दिखने का किया गया दावा
  • 28 मार्च को पंजाब के होशियापुर में बताई गई अमृतपाल की लोकेशन. जिसे पुलिस ने फॉलो भी किया, लेकिन वो चकमा देकर फरार हो गया.

नेपाल बॉर्डर पर बढ़ाई गई थी चौकसी
अमृतपाल के नेपाल भागकर जाने का दावा करने वाली पंजाब पुलिस ने नेपाल बॉर्डर पर कड़ा पहरा लगाया था. सशस्त्र सीमा बल और पंजाब पुलिस ने नेपाल बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी थी, हर आने जाने वाली गाड़ियों की तलाशी ली जा रही थी. सुरक्षा एंजेसियों ने इसके लिए अलर्ट भी जारी किया था.

इन राज्यों की सीमाओं पर बढ़ाई गई थी चौकसी
पंजाब से लेकर हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश की सीमाओं पर अमृतपाल की तलाश में चौकसी बढ़ा दी गई थी. पुलिस ने अमृतपाल के पाकिस्तान भागने की संभावना जताई थी जिसको देखते हुए पंजाब पुलिस ने पंजाब और राजस्थान बॉर्डर पर चौकसी बढ़ाई थी. पुलिस को शक था कि अमृतपाल राजस्थान के रास्ते पाकिस्तान भाग सकता है जिसको देखते हुए बॉर्डर पर जवानों को सतर्क किया गया था. 

धार्मिक स्थानों पर था पुलिस का कड़ा पहरा
अमृतपाल की तलाश में अलग-अलग राज्यों ही नहीं बल्कि पंजाब के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी पंजाब पुलिस का कड़ा पहरा था. पुलिस ने कई बार आशंका भी जताई थी कि अमृतपाल किसी धार्मिक स्थान पर जाकर सरेंडर कर सकता है, जिसको देखते हुए इन स्थानों पर भी अलर्ट किया गया था. 

इंटरनेट किया गया बंद
अमृतपाल को लेकर पंजाब में माहौल खराब ना हो, इसके लिए कई बार राज्य के कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद की गई. तरन तारन, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर, सब डिविजन अजनाला समेत मोहाली में वाईपीएस चौक के साथ-साथ एयरपोर्ट रोड के इलाकों में इंटरनेट सेवा को रोका गया था. 

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh News: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सीएम मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल से बाहर आएगा सीएम बेअंत सिंह की हत्या का दोषी, राज्यपाल बोले- सिफारिश की है...
जेल से बाहर आएगा सीएम बेअंत सिंह की हत्या का दोषी, राज्यपाल बोले- सिफारिश की है...
पंजाब SIR: पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज होगी जारी, जानें कैसे चेक करें नाम और दर्ज कराएं आपत्ति
पंजाब SIR: पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज होगी जारी, जानें कैसे चेक करें नाम और दर्ज कराएं आपत्ति
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget