एक्सप्लोरर

Amritpal Singh: 'वारिस पंजाब दे' चीफ अमृतपाल सिंह चुनाव लड़ेगा या नहीं? साफ हुई तस्वीर

Amritpal Singh News: अमृतपाल सिंह के वकील ने दावा किया था कि वो पंजाब की खडूर साहिब सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेगा. गुरुवार (25 अप्रैल) को जेल में उससे घरवालों ने मुलाकात की थी.

असम की डिब्रूगढ़ जेल में एनएसए के तहत जेल में बंद अमृतपाल सिंह खडूर साहिब से निर्दलीय चुनाव लड़ेगा. इससे पहले चर्चा हुई थी कि अमृताप सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने का मूड बना लिया है और अब ये कंफर्म हो गया है. दरअसल, अमृतपाल सिंह के वकील ने बुधवार (24 अप्रैल) को दावा किया कि वह पंजाब की खडूर साहिब सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ेगा.

गुरुवार (25 अप्रैल) को अमृतपाल सिंह के परिवार के सदस्यों ने गुरुवार को उससे मुलाकात की थी. अधिकारियों के मुताबिक अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह, चाचा सुखचैन सिंह, पत्नी किरणदीप कौर और अन्य रिश्तेदार सुबह डिब्रूगढ़ पहुंचे. बाद में उनमें से कुछ लोग अमृतपाल से मिलने के लिए डिब्रूगढ़ केंद्रीय कारागार गए. अधिकारियों ने बताया कि गेट पर अमृतपाल के परिवार के सदस्यों की गहन सुरक्षा जांच की गई, साथ ही सहायक जेलर नयन ज्योति दत्ता ने उनके पास मौजूद दस्तावेजों की भी जांच की.  

 ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पिछले साल अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था और उसके खिलाफ सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया था. अमृतपाल अपने नौ सहयोगियों के साथ फिलहाल डिब्रूगढ़ जेल में बंद है. अमृतपाल के सहयोगियों में से एक पपल प्रीत सिंह के पिता अमरजीत सिंह भी इस दौरान अमृतपाल के परिवार के साथ थे. अमृतपाल सिंह के अधिवक्ता राजदेव सिंह खालसा ने दावा किया कि उन्होंने बुधवार को डिब्रूगढ़ जेल में उपदेशक से मुलाकात की और उनसे चुनाव लड़ने का अनुरोध किया. 

खालसा ने दावा करते हुए कहा था, ‘‘मैं आज डिब्रूगढ़ केंद्रीय कारागार में भाई साहब (अमृतपाल सिंह) से मिला और मुलाकात के दौरान मैंने उनसे अनुरोध किया कि ‘खालसा पंथ’ के हित में, उन्हें इस बार संसद सदस्य बनने के लिए खडूर साहिब से चुनाव लड़ना चाहिए. भाई साहब ने पंथ के हित में मेरा अनुरोध स्वीकार कर लिया... वह एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे.’’

Haryana Lok Sabha Elections: हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसे बताया 'वोट कटवा', कहा- 'लड़ाई कांग्रेस और...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget