एक्सप्लोरर

Waris Punjab De: अमृतपाल सिंह ने एक बार फिर पंजाब सरकार को दी धमकी, बोला- 'सिखों को निहत्थे...'

Amritpal Singh News: वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल सिंह ने जिस तरह अजनाला हिंसा से पहले सरकार को धमकी दी थी. ठीक वैसी ही धमकी उसने सोमवार को अमृतसर दौर के दौरान दी है. मामला शस्त्र लाइसेंस रद्द करने से जुड़ा है.

Punjab News: वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) ने एक बार फिर पंजाब सरकार (Punjab Government) को चेतावनी दे डाली है. अमृतसर दौरे के दौरान मीडिया से बात करते हुए कट्टरपंथी जत्थेदार अमृतपाल ने अजनाला हिंसा (Ajnala Incident) के पहले दिए अपने बयान को दोहराते हुए कहा, 'सरकारी आदेश वह कभी नहीं लेता. पंथ से पूछ कर मौके पर फैसला किया जाएगा. भजदे नू वाण (तीर) इक्को जे हुंदे ने. अगर इन्होंने यह फैसला किया है कि सिखों को निहत्थे करना है तो सिखों ने भी सारी उम्र निहत्थे नहीं रहना.'

अजलाना हिंसा से पहले भी दी थी धमकी

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं था जब अमृतपाल सिंह ने सरकार को धमकी दी हो. अमृतसर में अजनाला हिंसा से पहले भी अमृतपाल सिंह ने सरकार को एक ऐसी ही वार्निंग दी थी. अमृतपाल सिंह ने तब भी सरकार को घटना के दिन तक का समय देते हुए कहा था, 'भजदे नू वाण इक्को जे हुंदे ने'. इसके बाद अमृतपाल सिंह ने सरकार को घटना वाले दिन सुबह 11 बजे का समय दे दिया था. बता दें कि अमृपताल सिंह सोमवार को अमृतसर में बाबा फूला सिंह अकाली के शहीदी के 200 वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचा था. यहां उसने सभी जत्थेबंदियों को एक होने का संदेश दिया. 

अंगरक्षकों के लाइसेंस किए थे रद्द

दरअसल, अजनाला हिंसा के बाद वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थकों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया. कुछ दिन पहले ही पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के ऐसे 9 साथियों की पहचान की थी जो 24 घंटे हथियारों से लैंस रहते थे. जिसको लेकर पुलिस द्वारा विभिन्न जिला प्रशासन को नोटिस जारी कर जानकारी मांगी थी. जांच के दौरान पाया गया था कि दो हथियारों के लाइसेंस जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और रामबन से जारी हुए थे. जिसको लेकर पंजाब पुलिस ने वहां के प्रशासन को भी नोटिस भिजवाया था. इसके बाद कार्रवाई करते हुए अमृतपाल सिंह के दो अंगरक्षकों के शस्त्र लाइसेंस रद्द करने के आदेश जारी किए गए थे. अमृतपाल के जिन दो अंगरक्षकों के लाइसेंस रद्द किए गए है. उनमें 19 सिख रेजीमेंट के रिटायर्ड सिपाही वीरेंद्र सिह और 23 आर्म्ड पंजाब के रिटायर्ड सिपाही तलविंदर सिंह शामिल हैं. वहीं वीरेंद्र सिह को गिरफ्तार कर लिया गया था.

सुखमंदर को भी किया गिरफ्तार

वहीं, सोमवार को भी ऐसी ही एक कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के एक और साथी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी सुखमंदर सिंह मोगा का रहने वाला है. अमृतसर में उसने तेजधार हथियार से एक शख्स को जख्मी कर चैन स्नैचिंग की थी, और उसका मोबाइल, पर्स लूटकर वहां से भाग गया था. उसी मामले में सुखमंदर की गिरफ्तारी की गई है. सुखमंदर ने गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अपने 5 अन्य साथियों के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी. इसी दौरान आरोपी ने बताया कि वह अमृतपाल सिंह का साथी है. अमृतपाल के लिए ही वह अमृतसर में आया हुआ था.

ये भी पढ़ें:- 

Jalandhar By-Polls : चरणजीत सिंह चन्नी का नाम था रेस में आगे, लेकिन इस वजह से नहीं मिला टिकट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget