एक्सप्लोरर

Gurugram News: गुरुग्राम से लीक हुआ था यूपी कांस्टेबल भर्ती का पेपर, जींद का रहने वाला है मास्टरमाइंड

Haryana News: उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पेपर लीक मामले की वजह से सरकार की बहुत किरकिरी हुई थी. परीक्षा में पारदर्शिता को लेकर भी सवाल खड़े किए गए थे.

UP Paper Leak Case: उत्तर प्रदेश में कांस्टेबल भर्ती का पेपर लीक करने में हरियाणा कनेक्शन सामने आया है. यह पेपर गुरुग्राम से लीक हुआ था. इसका मास्टर माइंड दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल हरियाणा के जींद का रहने वाला एक व्यक्ति था. मानेसर के पास एक रिसोर्ट में जमीन पर बिठाकर कांस्टेबल भर्ती के पेपर की आंसर शीट रटाई गई थी. 

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का पेपर गुरुग्राम में हुआ था लीक

गत माह उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती का पेपर लिया गया था. यह पेपर लीक हो गया था. जिसे लेकर कई तरह के सवाल परीक्षा में पारदर्शिता को लेकर उठाए गए थे. यूपी एसटीएफ इस पेपर लीक कांड की जांच में जुटी थी. परत-दर-परत एसटीएफ की जांच में खुलासा होता रहा. एसआईटी की ओर से इस मामले में अब तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है.

 इन्हीं आरोपियों से पूछताछ में जांच-पड़ताल में सामने आया कि 18 फरवरी को लीक हुए पेपर में गुरुग्राम के मानेसर क्षेत्र में बने एक रिसोर्ट में करीब 400 उम्मीदवारों को बिठाकर अंसर शीट उन्हें रटाई गई थी, ताकि वे परीक्षा को पास कर सकें. जो सात आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, उनमें एक आरोपी महेंद्र शर्मा दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल है. वह जींद जिला का रहने वाला है.

आरोपी ने यूपी एसटीएफ के सामने किया खुलासा

 महेंद्र शर्मा ने यूपी एसटीएफ के समक्ष खुलासा किया है कि हर उम्मीदवार से 7 लाख रुपये पेपर कराने के बदले लिए गए थे. परीक्षा की तारीख 18 फरवरी थी, जबकि 16 फरवरी को ही गुरुग्राम के मानेसर में एक रिसोर्ट में परीक्षार्थियों को आंसर शीट रटाई गई. करीब 400 अभ्यर्थियों को बसों में बिठाकर मानेसर के पास पे्रेम नगर स्थित नेचर वैली रिसॉर्ट में लाया गया था. यहीं से पूरी प्लानिंग के साथ उन्हें आंसर शीट रटाकर परीक्षा के लिए भेज दिया गया. 

यूपी एसटीएफ की जांच में आरोपी महेंद्र शर्मा ने यह भी बताया है कि रिसोर्ट में लाए गए सभी उम्मीदवारों के मोबाइल जमा करा लिए गए थे. यहां पार्क में बिठाकर उनकी कक्षा लगाई गई है. 

इसकी तस्वीरें भी ली गई, जोकि एसटीएफ के हाथ लगी हैं. यूपी एसटीएफ ने बीती दो मार्च को गुरुग्राम के मानेसर के पास बने रिसोर्ट में जांच-पड़ताल की. वहां से सीसीटीवी फुटेज लिए गए. प्रवेश, निकास के समय के रजिस्टर भी एसटीएफ ने अपने कब्जे में लेकर जांच की.

जांच में पता चला कि रिसोर्ट के विजिटर रजिस्टर में 14 से फरवरी के बीच किसी भी व्यक्ति का रजिस्टर में पंजीकरण नहीं किया गया. रिजॉर्ट में 15 फरवरी को करीब 400 उम्मीदवार पहुंचे थे. 

16 फरवरी को करीब 800 उम्मीदवार यहां पेपर करने पहुंचे थे. काफी सुबूत यहां से यूपी एसटीएफ को मिले, जिसके आधार पर पूरा मामला साफ हो गया. कई तरह के सुबूत मिलने के बाद यूपी एसटीएफ की ओर से रिसोर्ट के मालिक सतीश धनखड़ को नोटिस भेजकर जांच में शामिल होने को कहा है. सतीश धनखड़ ने ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया गया है.

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Raj Kumar Chabbewal Resigns: पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, AAP में शामिल हुए ये विधायक, लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab politics: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले हिंदू वोट बैंक पर सबकी नजर, हिंदुओं को रिझाने में AAP सबसे आगे
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले हिंदू वोट बैंक पर सबकी नजर, AAP सबसे आगे
पंजाब चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने की तैयारी में मनीष तिवारी? कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका!
पंजाब चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने की तैयारी में मनीष तिवारी? कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका!
पंजाब कांग्रेस के चीफ बने रहेंगे अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, चरणजीत सिंह चन्नी को मिली ये जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस के चीफ बने रहेंगे अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, चरणजीत सिंह चन्नी को मिली ये जिम्मेदारी
Punjab News: महिलाओं के लिए 1000 रुपये की योजना शुरू, विपक्ष ने कर्ज और देरी पर उठाए सवाल
पंजाब: महिलाओं के लिए 1000 रुपये की योजना शुरू, विपक्ष ने कर्ज और देरी पर उठाए सवाल

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget