एक्सप्लोरर

Budget 2023 Reaction: 'बजट में पंजाब के लिए कुछ नहीं, लिया जा रहा है बदला', CM भगवंत मान ने केंद्र सरकार को घेरा

Union Budget 2023 Reaction: पंजाब (Punjab) के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि किसान को अपने किस्मत पर छोड़ दिया गया है. नर्सिंग कॉलेज कब से खोला जाएगा, इस बजट में कोई प्रवाधान नहीं है.

CM Bhagwant Mann Reaction On Budget 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन (Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को आम बजट पेश किया. इसे लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इसी कड़ी में पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी बजट पर अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा है कि इस बजट में पंजाब के लिए कुछ नहीं है. सीएम मान ने कहा, "इस बजट में बस कागज में लिखी हुई कहानी है. किसानों के बारे में इस बजट में कुछ नहीं कहा गया है. कौन सा बदला पंजाब से लिया जा रहा है. मुझे नहीं पता है. नई फसल पर कोई एमएसपी (MSP) नहीं दी गई है."

सीएम भगवंत मान ने आगे कहा, "संसद में बजट पर चर्चा के दौराना हमारे सांसद इस सब बातों को रखेंगे. किसान को अपने किस्मत पर छोड़ दिया गया है. नर्सिंग कॉलेज कब से खोला जाएगा, इस बजट में कोई प्रवाधान नहीं है. पंजाब से बदला लिया जा रहा है. पंजाब के साथ अन्याय हो रहा है." पंजाब के सीएम ने कहा, "एक सीमावर्ती राज्य के रूप में, हमने बीएसएफ के उन्नयन, आधुनिकीकरण, ड्रोन-रोधी प्रणाली के लिए 1000 करोड़ रुपये की मांग की, लेकिन बजट में कुछ भी बात नहीं की गई है."

देश के बजट से पंजाब गायब: सीएम भगवंत मान

बजट को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट भी किया, "पहले 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड से पंजाब गायब था. अब देश के बजट से पंजाब गायब है. बड़े दुख की बात है कि बजट में किसानों को कोई राहत नहीं दी गई. केंद्र सरकार पंजाब से बदले की भावना से काम कर रही है."

झांकी को लेकर सीएम मान ने बीजेपी पर साधा था निशाना

गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान ने गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की झांकी को शामिल नहीं करने पर कहा था, "आजादी में सबसे बड़ा योगदान पंजाबियों का रहा है. पंजाबियों के साथ बीजेपी धोखा कर रही है. शहीदों का अपमान कर रही है, जिसकी हम निंदा करते हैं"

ये भी पढ़ें- Watch: पंजाब में नशेड़ी ई-रिक्शा चालक ने 6 KM तक पुलिस को पीछे भगाया, सामने आया घटना का वायरल वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget