एक्सप्लोरर

Sonali Phogat Passed Away: टिकटॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का गोवा में हार्ट अटैक से निधन

Haryana के Hisar में आदमपुर सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट का गोवा में हार्ट अटैक से निधन हो गया.

Sonali Phogat dies: टिकटॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का गोवा में हार्ट अटैक से निधन हो गया. उनके भाई वतन ढाका ने इस आशय की पुष्टि की. सोनाली के निधन की सूचना मिलते ही परिवार गोवा के लिए रवाना हो गया. बता दें भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उन्हें हरियाणा स्थित हिसार (Hisar) जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था हालांकि वह ये चुनाव हार गईं थी. सोनाली के सामने साल 2019 के चुनाव में कांग्रेस नेता रहे कुलदीप बिश्नोई प्रत्याशी थे.

बीजेपी की हरियाणा इकाई ने उन्हें महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया था. सोनाली के पति संजय फोगाट का भी साल 2016 में रहस्यमयी परिस्थितियों में निधन हो गया था. सोनाली ने छोटे पर्दे के कई धारावाहिकों में काम किया है. सोनाली फोगाट ने सोमवार रात ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था. बता दें टिकटॉक समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फेमस रहीं सोनाली ने रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें संस्करण में हिस्सा लिया था.

सोनाली फोगाट के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शोक व्यक्त किया. उन्होंने ट्वीट किया- भाजपा नेत्री श्रीमती सोनाली फोगाट जी के आकस्मिक निधन का बेहद दु:खद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहन करने की क्षमता प्रदान करें. ॐ शांति!

एंकरिंग के की थी करियर की शुरुआत
सोनाली का जन्म 21 सितंबर 1979 में हुआ था. हरियाणा के फतेहाबाद में जन्म लेने वाली सोनाली ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है और उनकी एक बेटी भी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2006 में हिसार के दूरदर्शन में एंकरिंग से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी.

2 साल पहले कोरोना काल के दौरान जून के महीने में सोनाली फोगाट उस वक्त चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने एक मंडी कर्मी को पीट दिया था. इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सामने आया था. वीडियो में वह हिसार मार्केट कमेटी के सचिव सुल्तान सिंह की जमकर पिटाई करती नजर आ रहीं थीं.  

Chandigarh News: कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने साधा सरकार पर निशाना, कहा- शिक्षकों के पदों को किया जा रहा समाप्त

Punjab: पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget