एक्सप्लोरर

Haryana Crime News: गैंगस्टर सूबे गुर्जर के गुर्गों ने टोल प्लाजा ठेकेदार पर तानी पिस्टल, फिर ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

गुरुग्राम में टोल प्लाजा ठेकेदार से रंगदारी मांगने के आरोप में सूबे गुर्जर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने ठेकेदार को अपना ठेका छोड़ने तथा रंगदारी देने दी धमकी दी थी.

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम जिले से जेल में बंद गैंगस्टर सूबे गुर्जर के तीन साथियों को घमरोज टोल प्लाजा के कर्मियों को बंदूक दिखाकर ठेका छोड़ देने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सोहना रोड टोल प्लाजा को कर्मी प्रदान करने वाले एक ठेकेदार ने शुक्रवार को भोंडसी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि पिछली रात एक स्कॉर्पियो कार से पांच-सात लोग दोनाली बंदूक लेकर टोल प्लाजा पर पहुंचे और उन्होंने सुबह तक जगह खाली करने की धमकी दी. 

ठेकेदार को दी थी धमकी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इन लोगों ने ठेकेदार से कहा कि उनके लोग अगली सुबह प्लाजा को अपने हाथ में ले लेंगे और यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो ठेकेदार अपनी मौत के लिए खुद ही जिम्मेदार होगा. उन्होंने कहा कि भोंडसी थाने में शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया जिसके बाद थाना प्रभारी एवं अपराध शाखा (सोहना) की एक टीम बनायी गयी। टीम ने इस मामले में शुक्रवार देर रात तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया. पुलिस ने पाया कि प्राथमिक रूप से बोली गुरुग्राम के बार गुर्जर गांव के निवासी 31 वर्षीय विक्रम ने लगाई थी. गिरफ्तार अन्य दो आरोपी झज्जर जिले के राकेश (41) और निखिल (21) हैं.

गैंगस्टर सूबे गुर्जर के निर्देश पर दी धमकी
सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) विकास दहिया ने कहा शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने गैंगस्टर सूबे गुर्जर के निर्देश पर धमकी दी थी. उन्होंने कहा विक्रम नामक व्यक्ति सूबे गुर्जर का करीबी है. उसे गुर्जर के साथी हरबीर ने यह काम सौंपा था. हरबीर हाल में जेल से जमानत पर छूटा था. दहिया ने बताया कि विक्रम अपने साथियों-राकेश और निखिल के साथ टोल प्लाज पर गया था और उसने ठेकेदार को अपना ठेका छोड़ने तथा रंगदारी देने को भी कहा था. उन्होंने कहा अन्य आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है तथा घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए तीनों लोगों का आपराधिक इतिहास रहा है. 

यह भी पढ़ें:Haryana Politics: हरियाणा में महिलाओं की छाती नापने के नियम पर हुड्डा ने जताई आपत्ति, कहा- ‘बेटियों का अपमान करना बीजेपी-जेजेपी की’..

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget