एक्सप्लोरर

Nuh Violence: नूंह हिंसा के बाद तीसरा एनकाउंटर, आरोपी ओसामा को लगी गोली, आगजनी कर हुआ था फरार

Nuh Violence: नूंह हिंसा के आरोपी और पुलिस की मुठभेड़ हो गई. ये तीसरा मामला है जब पुलिस आरोपी को पकड़ने गई तो उसने फायरिंग कर दी. पैर में गोली लगने के बाद आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Haryana News: हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को हुई हिंसा के आरोपियों की धरपकड़ तेज हो गई है. बुधवार रात को नूंह हिंसा के दौरान आगजनी के एक आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई. पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए गई थी. इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई और आरोपी भागने का प्रयास करने लगा तो उसके पैर में गोली लग गई. पुलिस ने आरोपी को नल्हड़ के अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उसका इलाज किया जा रहा है. आरोपी के पैर में लगी गोली को ऑपरेशन से डॉक्टरों ने बाहर निकाल दिया है.

देसी कट्टा और बाइक बरामद 

साइबर क्राइम थाना नूंह के निरीक्षक विमल को सूचना मिली थी कि नूंह हिंसा के दौरान आगजनी करने वाला आरोपी गांव फिरोजपुर नमक से आली मेव जा रहा है. जिसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी. उजीना नहर नाले के पास आरोपी ने खुद को पुलिस से घिरा देख फायरिंग कर दी. जब पुलिस की तरफ से जवाबी फायरिंग की गई तो आरोपी ओसामा उर्फ़ पहलवान के पैर में गोली लगी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ओसामा उर्फ़ पहलवान नूंह जिले के गांव फिरोजपुर नमक का रहने वाला है. नूंह पुलिस का कहना है कि आरोपी को घायल अवस्था में नल्हड मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसके पास से एक अवैध देसी कट्टा, 1 खाली राउंड और बाइक भी बरामद की गई है. 

2 दिन पहले भी हुई थी मुठभेड़

नूंह हिंसा के आरोपियों की धरपकड़ के दौरान अभी दो दिन पहले भी पुलिस की मुठभेड़ हुई थी. तावडू इलाके में अरावली पहाड़ के खंडहर में छुपे वसीम को पकड़ने के लिए पुलिस पहुंची तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जिसके बाद पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी. उसके बाद आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया गया. उसे भी नल्हड मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वसीम पर आरोप है कि उसने नूंह हिंसा के दौरान पुलिस के जवानों का हथियार छीनकर उससे फायरिंग की थी. आरोपी के पास से पुलिस को एक अवैध देशी कट्टा और 5 राउंड भी बरामद हुए थे.

यह भी पढ़ें: Farmers Protest: चुनाव से पहले नाराज हुए किसान, गांव में नेताओं की एंट्री पर लगाया बैन, आज सरकार से होगी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget