एक्सप्लोरर

Tajinder Pal Singh Bagga को लेकर AAP और दिल्ली पुलिस आमने-सामने, आतिशी ने लगाए हैं ये आरोप

Punjab News: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर राज्य की कानून व्यवस्था को नहीं संभाल पाने के आरोप लगाए हैं. दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों से इंकार किया है.

Punjab News: बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी और दिल्ली पुलिस (Delhi Police) आमने सामने हैं. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर हमला बोला है. आम आदमी पार्टी का आरोप है कि दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते अपराध को रोकने में विफल रही है क्योंकि वह 'बीजेपी के गुंडों' और तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को बचाने में लगी है, जो पंजाब के एक मामले में आरोपी हैं.

आप की नेता आतिशी ने संवाददाता सम्मेलन में हाल में राष्ट्रीय राजधानी में दर्ज कई अपराधिक मामलों को हवाला दिया और दिल्ली पुलिस पर अपराध की जांच करने में विफल रहने का आरोप लगाया. आतिशी ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मी 'भारतीय जनता पार्टी के गुंडों' और बीजेपी नेता बग्गा को बचाने में व्यस्त है.

हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि पूरा देश उसे एक पेशेवर पुलिस बल के रूप में पहचानता है. पुलिस ने एक बयान में कहा, ''अपराध और अपराधी निगरानी नेटवर्क प्रणाली के क्रियान्वयन में दिल्ली पुलिस ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है. राष्ट्रीय डिजिटल साक्ष्य प्रतियोगिता, 2021 में दिल्ली पुलिस को सर्वश्रेष्ठ पुलिस चुना गया.''

गिरफ्तारी पर लगी रोक

बता दें कि बीजेपी नेता तेजिंदर पाल बग्गा के खिलाफ पिछले महीने पंजाब में अरविंद केजरीवाल को लेकर विवादित बयान देने पर केस दर्ज किया गया था. इस मामले में पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को तेजिंदर पाल बग्गा को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया.

लेकिन बेहद ही नाटकीय अंदाज में पंजाब पुलिस की गाड़ी को हरियाणा पुलिस ने रोक लिया. इसके बाद तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को दिल्ली पुलिस वापस ले आई. पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने फिलहाल के लिए तेजिंदर पाल बग्गा की गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है.

Punjab News: पंजाब में ड्रग्स की समस्या पर अरविंद केजरीवाल बोले- युवाओं को नशे से मुक्त कराना सबसे जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget