एक्सप्लोरर

SYL Canal Dispute: पंजाब में एसवाईएल को लेकर सुनील जाखड़ का AAP पर निशाना, संदीप पाठक के बयान पर उठाए सवाल

Sunil Jakhar News: एसवाईएल को लेकर पंजाब में विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है. आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के बयान को लेकर अब पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सीएम मान से जवाब मांगा है.

Punjab News: सतलुज यमुना लिंक (SYL) को लेकर एक तरफ जहां पंजाब और हरियाणा (Haryana) की राजनीति में तनातनी बनी हुई है. वहीं दूसरी तरफ पंजाब की विपक्षी पार्टियां आम आदमी पार्टी (AAP) की भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार पर घेर रही है. एसवाईएल को लेकर पंजाब सरकार (Punjab Government) पर लगातार हमला बोला जा रहा है. पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) ने एसवाईल को लेकर एक बार फिर से सीएम मान पर निशाना साधा है.

सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "भगवंत मान! पंजाब जवाब मांगता है. पंजाब को आज केवल 12.24 एमएएफ पानी मिल रहा है, जबकि बिना एसवाईएल वाले हरियाणा को पहले से ही पंजाब से ज्यादा 13.30 एमएएफ पानी मिल रहा है, तो फिर आपके पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक हरियाणा को कौन सा पानी देने की बात कर रहे हैं?"

संदीप पाठक के बयान से क्यों खड़ा हुआ विवाद?

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने हरियाणा में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि एसवाईएल का मुद्दा केंद्र सरकार का है, उन्हें इस मामले पर ध्यान देना चाहिए. दोनों राज्यों को उनका पानी दिया जाना चाहिए. वहीं केंद्र सरकार को दोनों राज्यों को उनका पानी देते हुए मुद्दे को सुलझाना चाहिए. संदीप पाठक के इस बयान के बाद विपक्षी पार्टियां आप को घेरने में लगी हुई हैं.  

कांग्रेस ने खड़े किए थे सवाल

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने संदीप पाठक के बयान को लेकर कहा था, "यह अत्यधिक निंदनीय है कि पंजाब का एक राज्यसभा सदस्य हरियाणा के हितों की वकालत करता है, जबकि उसी राज्य के हितों का विरोध करता है, जहां से उसे चुना गया है. उन्होंने जिस हक से कहा है, उसे पूरी तरह बताए कि पंजाब के पानी पर हरियाणा का 'हक' कैसे हो सकता है?"

यह भी पढ़ें: Haryana Dengue Cases: हरियाणा में डराने लगा डेंगू का डंक, मरीजों की संख्या में हो रहा इजाफा, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget