एक्सप्लोरर

Haryana Dengue Cases: हरियाणा में डराने लगा डेंगू का डंक, मरीजों की संख्या में हो रहा इजाफा, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता

Gurugram Dengue Cases: हरियाणा में गुरुग्राम में भी डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. यहां मरीजों की संख्या 235 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में डेंगू हॉटस्पॉट की पहचान की गई है.

Haryana News: हरियाणा में डेंगू (Dengue) का डंक अब डराने लगा है. प्रदेश के कई जिलों में लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे हैं. गुरुग्राम (Gurugram) में भी डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 235 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू से बचाव के उपाय किए जाने के बावजूद मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इससे स्वास्थ्य अधिकारियों की भी चिंता बढ़ती जा रही है.

वहीं प्रदेश में डेंगू के सबसे खतरनाक वायरस DENV-2 यानि D2 की एंट्री हुई है. चरखी दादरी में 557 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है. इसके अलावा पंचकूला में 388 तो अंबाला में 383, यमुनानगर में 375, रेवाड़ी में 357, हिसार में 357, झज्जर में 295 डेंगू संक्रमित मरीज मिले हैं. डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिलों में हॉट स्पॉट की मैपिंग शुरू कर दी है.

गुरुग्राम में डेंगू मरीजों की बढ़ी संख्या

नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से शहर में नागरिक सुविधाएं खराब हो गई हैं. सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे हुए हैं. पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता और बढ़ी हुई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में डेंगू हॉटस्पॉट की पहचान की गई है. जल विहार कॉलोनी, झारसा, खांडसा, डीएलएफ -1, डीएलएफ -4 वजीराबाद, पालम विहार, बसई, कन्हाई, उद्योग विहार, धरम कॉलोनी, डीएलएफ -1, डीएलएफ -4 और सेक्टर 10 ए, 12, 12 ए, 21 ए शामिल हैं. इसके अलावा सेक्टर 45, 46, 47, 14, 39, और 52 संवेदनशील क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.  

डेंगू से इस तरह करें बचाव

डेंगू से बचाव के लिए जूते-जुराब और पूरी बाजू के कपड़े पहनकर रखें. ध्यान रहे कि घर या आसपास में कहीं पानी ना भरा हो, अगर भरा हो तो उसे खाली कर दें. पानी में मच्छर पनपने लगते है. सिरदर्द, आंखों में दर्द, उल्टी, मांसपेशियों में दर्द, पेटदर्द, खून की उल्टी, तेज सांस, मसूड़ों में खून और हल्की खुजली ये डेंगू-2 के लक्षण हैं. अगर इस प्रकार की कोई की समस्यां हो तो तुरन्त डॉक्टर से चेकअप कराएं.  

यह भी पढ़ें: Punjab: नशे के खिलाफ पंजाब सरकार की बड़ी मुहिम, CM भगवंत मान ने हजारों युवाओं को दिलाई शपथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसी गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसी गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget