एक्सप्लोरर

Sukhpal Singh Khaira की गिरफ्तारी पर आई कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, राजा वडिंग ने लगाए आरोप, जानें क्या कहा?

Sukhpal Singh Khaira News: कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (Amarinder Singh Raja Warring) ने भी सुखपाल सिहं खैरा की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी है.

Sukhpal Singh Khaira News: पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया. उनको साल 2015 में दर्ज के एक मामले के तहत गिरफ्तार किया गया है. हालांकि खैरा ने इस गिरफ्तारी को बदले की कार्रवाई करार दिया है.

वहीं अब कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (Amarinder Singh Raja Warring) ने भी सुखपाल सिहं खैरा की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर आरोप लगाए हैं कि इस गिरफ्तारी के जरिए मुद्दों से भटकाने की कोशिश की जा रही है.

सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक बयान में राजा वडिंग ने कहा कि पंजाब कांग्रेस विधायक एस. सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी  विपक्ष को डराने की कोशिश और आम आदमी पार्टी सरकार के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने की एक चाल है. हम सुखपाल खैरा जी के साथ मजबूती से खड़े हैं और इस लड़ाई को अंजाम तक जरूर पहुंचाएंगे.

Punjab Rail Roko Protest: पंजाब में आज किसान करेंगे 'रेल रोको' प्रदर्शन, बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का मांगा मुआवजा

फेसबुक पर वीडियो लाइव
विधायक के परिवार के एक सदस्य ने फेसबुक पर ‘लाइव’ आकर दिखाया कि पंजाब पुलिस की एक टीम खैरा को पकड़ने के लिए उनके आवास पर पहुंची है. वीडियो में खैरा पुलिस टीम के साथ बहस करते और गिरफ्तारी वारंट दिखाने को कह रहे हैं. विधायक छापेमारी करने वाले टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों से उनकी पहचान भी पूछते नजर आ रहे हैं.

जब खैरा ने पुलिस टीम से पूछा कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है तो एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें फाजिल्का के जलालाबाद ले जाया जा रहा है. भगवंत मान सरकार की आलोचना करते हुए कांग्रेस विधायक ने दावा किया कि उन्हें फर्जी मामले में पकड़ा जा रहा है और राज्य में ‘‘जंगल राज’’ चल रहा है.

बता दें कि, सुखपाल सिंह खैरा पर इससे पहले भी कार्रवाई हो चुकी है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इससे पहले भी उन्हें इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था, जहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. ईडी ने आरोप लगाया था कि खैरा ने ड्रग मामले के दोषियों और फर्जी पासपोर्ट रैकेट के सहयोगी हैं. पंजाब हरियाणा में याचिका दाखिल करते हुए खैरा ने हाईकोर्ट को बताया है कि 2015 में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामला उनके खिलाफ विचाराधीन था. इस मामले के लंबित रहते मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी याचिकाकर्ता के खिलाफ दर्ज कर लिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget