एक्सप्लोरर

Chandigarh News: भगवंत मान के खिलाफ मानहानि का मामला दायर करेंगे रंधावा, कहा- 'अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा'

कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) ने सोमवार को कहा कि वह उनका चरित्र हनन किए जाने को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ मानहानि दायर करेंगे.

Chandigarh News: कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) ने सोमवार को कहा कि वह उनका चरित्र हनन किए जाने को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ मानहानि दायर करेंगे. रंधावा ने मान द्वारा उन पर गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के लिए जेल में सुविधाएं मुहैया कराने का आरोप लगाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री की आलोचना की है.

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लगाया था आरोप
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने रविवार को कहा था कि उनकी सरकार पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान रूपनगर की जेल में मुख्तार अंसारी के 'आरामदायक प्रवास' पर खर्च हुए 55 लाख रुपये की वसूली पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और तत्कालीन जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा से करेगी. मान ने कहा कि अगर अमरिंदर सिंह और रंधावा पैसे का भुगतान नहीं करते हैं, तो उनकी पेंशन और अन्य सुविधाएं रोक दी जाएंगी.

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मान पर लगाया आरोप
सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मुख्यमंत्री के 55 लाख रुपये खर्च के दावे को खारिज करते हुए कहा कि अंसारी के मामले में वरिष्ठ वकील को फीस के तौर पर 17.60 लाख रुपये का भुगतान किया गया था. उन्होंने मुख्यमंत्री को अंसारी मामले में उन्हें 'वसूली नोटिस' जारी करने की चुनौती भी दी. मान के आरोप के संबंध में रंधावा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री को चरित्र हनन करने की आदत है.

सीएम मान के खिलाफ मानहानि दायर करेंगे रंधावा 
कांग्रेस नेता ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'मैं मानहानि दायर करूंगा. मैं कभी भी अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा.' इस बीच, मुख्यमंत्री मान ने एक 'फाइल नोटिंग' ट्विटर पर साझा की, जिसके अनुसार अंसारी के बचाव में वकील पर किए गए खर्च की राशि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पूर्व जेल मंत्री रंधावा से बराबर-बराबर वसूली जाएगी.

मुख्तार अंसारी से जुड़ा है मामला
वहीं, रंधावा ने संवाददाताओं से कहा कि अंसारी मामले में जेल विभाग याचिकाकर्ता नहीं, बल्कि प्रतिवादी था. मोहाली में दर्ज जबरन वसूली के एक मामले में अंसारी जनवरी 2019 से अप्रैल 2021 तक रूपनगर की जेल में था. हालांकि, इसके बाद उच्चतम न्यायालय ने पंजाब सरकार को अंसारी की हिरासत उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपने का निर्देश दिया था. शीर्ष अदालत ने इस पर भी गौर किया था कि चिकित्सीय मुद्दों की आड़ में मामूली आधार पर अंसारी को उत्तर प्रदेश पुलिस की हिरासत में देने से इनकार किया जा रहा था, लेकिन बाद में अंसारी को उत्तर प्रदेश के बांदा की जेल ले जाया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget