एक्सप्लोरर

Punjab Politics: सिखों को एकजुट करने के लिए सुखबीर बादल ने दिया मुस्लिम समुदाय का उदाहरण, BJP का निशाना- 'ऐसे बयान से...'

Punjab Politics: अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल सिखों को एकजुट करने के लिए मुस्लिमों का उदाहरण देकर बीजेपी और कांग्रेस के निशाने पर आ गए है. बीजेपी उनपर धर्म के नाम पर सत्ता हासिल करने का आरोप लगा रही है.

Sukhbir Singh Badal Statement on Sikh Unity: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल अपने एक बयान से खुद ही विवाद में घिर गए है. दरअसल, सुखबीर सिंह बादल ने सिख समुदाय को एकजुट होने के लिए मुस्लिमों का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि देश में 18 फीसदी मुस्लिम आबादी है. लेकिन उनके पास ना कोई नेतृत्व है और ना ही एकजुटता. इस वजह से वो बाबरी मस्जिद की लड़ाई हार गए. वहीं उन्होंने सिखों के लिए कहा कि सभी सिख श्रीअकाल तख्त साहिब की छाया में एकजुट तो हैं लेकिन कुछ ताकतें उन्हें तोड़ने की कोशिश में जुटी हुई हैं, इसलिए उन्हें एकजुट रहना होगा.

बादल के बयान पर बीजेपी नेता ने साधा निशाना
बीजेपी की वरिष्ठ नेता प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने सुखबीर सिंह बादल के बयान पर निशाने साधते हुए कहा कि उन्हें अयोध्या में विवादित ढांचे के समर्थकों की हार पर दुखी नहीं होना चाहिए. उनके जो मन में सीधी बात करनी चाहिए. देश की जनता समझ गई है कि बादल चुनावी लड़ाई लड़ने के लिए किसी भी सीमा तक जा सकते है. लक्ष्मीकांता चावला ने आगे अयोध्या को लेकर कहा कि ना किसी ने लड़ाई जीती है और ना ही कोई हारा है. बल्कि सभी पक्षों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए शांतिपूर्वक तरीके से हल निकाला है.

‘ऐसे बयान से कभी सत्ता में नहीं आ सकते बादल’
वहीं सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधते हुए बीजेपी नेता हरजीत ग्रेवाल ने कहा कि वो ऐसे बयानों से कभी सत्ता में नहीं आ सकते. यहीं नहीं ग्रेवाल ने कहा अकाली दल बीजेपी के बिना कभी सरकार नहीं बना सकता. ऐसी बयानबाजी करके बादल सिख कौम को नुकसान पहुंचा रहे है. वो धर्म के नाम पर सत्ता हासिल करना चाहते है.  

कांग्रेस ने भी बादल पर साधा निशाना
कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने भी सुखबीर सिंह बादल के बयान को लेकर उन्हें घेरते हुए कहा कि वो संसद को कितनी गंभीरता से लेते है उनके बयान से ही अंदाजा लगाया जा सकता है. रवनीत सिंह बिट्टू ने आगे कहा कि पंजाब, जम्मू, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश में कई राज्यों के मुस्लिम सांसद है वो अपने इलाके के लोगों की अगुवाई भी कर रहे है. फिर सुखबीर सिंह बयान ऐसे बयानों से क्यों समाज को बांटने का काम कर रहे है.

यह भी पढ़ें: Haryana: गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर में चढ़ने वाले फूलों से बनेगी ऑर्गेनिक खाद, भक्तों को उपलब्ध कराएगा श्राइन बोर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट

Embed widget