एक्सप्लोरर

Punjab News: सुखबीर सिंह बादल का आरोप- बेअदबी के मामलों पर राजनीति करना चाहती है कांग्रेस सरकार

Punjab News: पंजाब की मुख्य विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने बेअदबी की बढ़ती घटनाओं को लेकर कांग्रेस सरकार को निशाने पर लिया है.

Punjab News: अमृतसर के गोल्डन टेंपल में सामने आई बेअदबी की घटना पर सियासत तेज हो गई है. शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने बेअदबी के मुद्दे पर चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) की सरकार को घेरा है. सुखबीर सिंह बादल ने आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार इस बार भी बेअदबी के संवेदनशील मुद्दे पर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय राजनीति करना चाहती है.

बादल ने कहा कि यही कारण है कि उसने बेअदबी के प्रयासों की हालिया घटनाओं की न्यायिक जांच का आदेश नहीं दिया. शिअद प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बेअदबी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, इससे उनका हौसला बढ़ा है और यही वजह है कि अब इस तरह की और घटनाएं हो रही हैं.

सुखबीर सिंह बादल का आरोप है कि कांग्रेस सरकार ने पिछली घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया है. बादल ने कहा, ''लेकिन अब भी कांग्रेस पार्टी ने कोई सबक नहीं सीखा है. अब भी उसने बेअदबी की हालिया घटनाओं की पुलिस जांच का आदेश दिया है. मामले की जांच उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश को दी जानी चाहिये, ताकि पूरे षडयंत्र की तह तक जाया जा सके.''

निशाने पर है कांग्रेस सरकार

बादल ने यह भी कहा कि सरकार ने गुटका साहिब की बेअदबी के मामले में ठोस कार्रवाई करने से इनकार कर दिया. कुछ दिन पहले एक व्यक्ति को स्वर्ण मंदिर स्थित पवित्र तालाब में गुटखा साहिब फेंकते हुए पकड़ा गया था.

बता दें कि हाल ही के दिनों में पंजाब में बेअदबी के कई मामले सामने आए हैं. बेअदबी के मामलों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने के चलते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी अपनी पार्टी की सरकार पर लगातार हमले बोलते रहे हैं.

Punjab News: कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, पूर्व मंत्री और विधायक राणा गुरमीत सिंह बीजेपी में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget