एक्सप्लोरर

Sukhbir Singh Badal Attack: सुखबीर बादल पर हमले को लेकर CM भगवंत मान की प्रतिक्रिया, बोले- 'पंजाब और पंजाबियों को...'

Sukhbir Singh Badal Attack News: सुखबीर सिंह बादल पर स्वर्ण मंदिर परिसर के पास हुए हमले के मामले में सीएम भगवंत मान की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने मामले में जांच के निर्देश दे दिए हैं.

Sukhbir Singh Badal News: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और शिरोमणि अकाली दल नेता सुखबीर सिंह बादल पर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में हमला किया गया. इस घटना पर सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) की प्रतिक्रिया आई है. भगवंत मान ने कहा कि पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की साजिश नाकाम हो गई है. पंजाब पुलिस ने आज एक बड़ी वारदात होने से रोकी. 

सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के कारण भगवंत मान सरकार निशाने पर आ गई है. हालांकि, भगवंत मान ने इस घटना को साजिश करार देते हुए ट्वीट किया, ''पंजाब पुलिस ने आज एक बड़ी वारदात होने से रोकी. पंजाब पुलिस की मुस्तैदी का नतीजा है कि पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की साज़िश नाकाम हो गई है. पुलिस ने अपनी मुस्तैदी से मौके पर ही हमलावर को गिरफ्तार करके बड़ी कामयाबी हासिल की. मैं पुलिस की मुस्तैदी की सराहना करता हूं. सुखबीर बादल पर हुए हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं. मैंने पुलिस को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि इस घटना की जल्द जांच करके रिपोर्ट सौंपी जाए.''

सजा काट रहे हैं सुखबीर सिंह बादल

सुखबीर सिंह बादल स्वर्ण मंदिर के बाहर तनखैया की सजा काट रहे हैं. बतौर सेवादार वह सामान्य नागरिक की तरह दरवाजे पर सेवा दे रहे हैं. कुछ दिन पहले सुखबीर को चोट आई थी, जिस वजह से वह व्हीलचेयर पर बैठे हुए थे. अचानक से एक व्यक्ति ने बुधवार सुबह उनके ऊपर पिस्तौल तान दी. गोली चलाने ही वाला था कि आसपास मौजूद सेवादार उसे दबोच लेते हैं. 

खींचतान में हवा में चली गोली

उसे खींचकर लोग ले जाने लगते हैं, इस खींचतान में हवा में गोली चल जाती है. जब यह घटना हुई स्वर्ण मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. हमलावर से  पूछा जाता है कि उसने क्यों गोली चलाई, लेकिन वह कोई जवाब नहीं देता. सुरक्षा में हुई इस चूक पर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Sukhbir Badal Attack: सुखबीर बादल पर हमले को लेकर अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की प्रतिक्रिया, 'जिसने भी गोली चलाई उसे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
Punjab SIR: पंजाब में 8 अगस्त तक चलेगी SIR, 12 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची
पंजाब में 8 अगस्त तक चलेगी SIR, 12 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget