एक्सप्लोरर

Sonipat Cylinder Blast: सोनीपत में भयानक हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट होने से गिरी दीवार, 1 की मौत और 3 झुलसे

Sonipat Cylinder Blast News: सोनीपत के कुंडली में सिलेंडर में ब्लास्ट होने से 2 दीवारें गिर गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई. वहीं सिलेंडर की आग में झुलसने से महिला की हालत गंभीर बनी हुई है.

Haryana News:  हरियाणा के सोनीपत के कुंडली गांव में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया. रसोई गैस का सिलेंडर फटने से एक युवक की मौत हो गई, वहीं दपत्ति समेत 3 घायल हो गए. किराए के मकान में रह रही महिला खाना बना रही तभी अचानक हादसा हो गया. धमाके की वजह से दीवार गिरने से पड़ोस के युवक की मौत हो गई. युवक दीवार के नीचे दब गया. हादसे के शिकार लोगों को तुरन्त खानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. 

सिलेंडर में आग लगने के बाद ब्लास्ट
जानकारी के अनुसार, सोनीपत जिले के गांव कुंडली स्थित कॉलोनी में रोहित व उनकी पत्नी सुमन किराए के कमरे में रहते हैं. कॉलोनी में उनके पड़ोस में बने कमरे में मूलरूप से बिहार के दरभंगा के गांव लोआम निवासी गुलाब अपने गांव के ही इमरान के साथ रहते थे. महिला सुमन शुक्रवार सुबह अपने कमरे में छोटे गैस सिलिंडर पर खाना बना रही थी. रोहित भी कमरे में ही था. उसी वक्त गैस सिलेंडर में आग लग गई और ब्लास्ट हो गया.

दीवार के नीचे दबने से युवक की मौके पर मौत
गैस सिलेंडर में ब्लास्ट से कमरे की दो दीवारें गिर गई और अन्य दीवारों में दरार आ गई. जिसकी वजह से पड़ोस वाले कमरे में रह रहे गुलाब की झुलसने व दीवार के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इमरान झुलस गया. पड़ोसियों ने सुमन, रोहित व इमरान को नागरिक अस्पताल सोनीपत पहुंचाया. जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों के अनुसार, सुमन की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है. कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है. 

आपको बता दें कि बीते मंगलवार को यूपी के लखनऊ में भी सिलेंडर फटने की घटना सामने आई थी. इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

सोनीपत से राजेश यादव की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: Rewari News: किसान की बेटी की अनोखी विदाई, हेलिकॉप्टर में सवार होकर पहुंची ससुराल, देखने के लिए जुटी भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget