एक्सप्लोरर

शरद पवार का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल होंगी सोनिया दुहन, सुप्रिया सुले पर साधा था निशाना

Sonia Doohan News: सोनिया दुहन ने मई में शरद पवार की पार्टी का साथ छोड़ दिया था. उन्होंने सुप्रिया सुले को इसके लिए जिम्मेदार बताया था. सोनिया हरियाणा की रहने वाली हैं.

सोनिया दुहन शरद पवार की पार्टी छोड़कर मंगलवार (6 अगस्त) को कांग्रेस में शामिल होंगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली में सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा के निवास स्थान पर वो कांग्रेस पार्टी में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगी.  बीते दिनों सोनिया दुहन ने एनसीपी (SP) नेता और सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व पर कई सवाल खड़े किए थे.

बता दें कि सोनिया दुहन ने मई में शरद पवार की पार्टी का साथ छोड़ दिया था. उन्होंने अपने इस्तीफे के लिए सुप्रिया सुले को जिम्मेदार ठहराया था. दुहन हरियाणा की रहने वाली है. हरियाणा में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं.

सोनिया दुहन को शरद पवार का करीबी माना जाता था. पुण में जब वो पायलट की ट्रेनिंग ले रही थीं, तब उसी दौरान उनका संपर्क एनसीपी से हुआ था. दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ के चुनाव में उन्होंने एनसीपी की स्टूडेंट विंग का नेतृत्व भी किया. वो एनसीपी की छात्र इकाई की प्रवक्ता भी रह चुकी हैं.

सोनिया दुहन की तस्वीरें तब चर्चा का विषय बन गई थीं जब उन्होंने प्रफुल्ल पटेल की तस्वीर को एनसीपी के स्टूडेंट विंग के ऑफिस से बाहर फेंक दिया था. अजित पवार के नेतृत्व में एनसीपी में हुई बगावत के बाद उन्होंने प्रफुल्ल पटेल की तस्वीर हटा दी थी.

साल 2019 में जब अजित पवार बीजेपी के साथ सरकार बनाने की कवायद में जुटे थे तब सोनिया दुहन ने एनसीपी के चार विधायकों को टूटने से बचाया था. ये चार विधायक गुरुग्राम में थे. सोनिया दुहन एक्टिव हुईं और अजित पवार का बीजेपी के साथ सरकार बनाने का सपना टूट गया. जब शरद पवार ने पार्टी के प्रमुख पद से इस्तीफा दिया था, सोनिया दुहन उन नेताओं में शामिल थी जिन्होंने उनसे अपील की कि वो अपना इस्तीफा वापस ले लें.

SAD प्रमुख सुखबीर बादल ने अकाल तख्त जत्थेदार को दी लिखित में सफाई, मांगी माफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?
राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget