एक्सप्लोरर

SAD प्रमुख सुखबीर बादल ने अकाल तख्त जत्थेदार को दी लिखित में सफाई, मांगी माफी

Punjab News: शिरोमणि अकाली दल के बागी नेताओं में पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा और पूर्व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) प्रमुख बीबी जागीर कौर 1 जुलाई को जत्थेदार के सामने पेश हुईं.

Shiromani Akali Dal News: शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने अकाल तख्त जत्थेदार को एक लिखित स्पष्टीकरण में पार्टी के सत्ता में रहने के दौरान की गई सभी गलतियों के लिए बिना शर्त माफी मांगी है. शिरोमणि अकाली दल के बागी नेताओं में पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा और पूर्व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) प्रमुख बीबी जागीर कौर 1 जुलाई को जत्थेदार के सामने पेश हुईं.

चंदूमाजरा और बीबी जागीर कौर ने 2007 और 2017 के बीच पार्टी के शासन के दौरान की गई चार गलतियों के लिए माफी मांगी. अमृतसर में अकाल तख्त सचिवालय ने सोमवार (5 अगस्त) को उस तीन पन्नों के पत्र की एक कॉपी जारी की, जिसे बादल ने 24 जुलाई को विद्रोही नेताओं के आरोपों पर अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को सौंपा था.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अकाल तख्त सचिवालय के एक अधिकारी ने कहा कि बादल के पत्र पर फैसला लेने के लिए पांच सिंह साहिबान (सिख उच्च पुजारी) आने वाले दिनों में एक बैठक बुलाएंगे. विद्रोही नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद जत्थेदार द्वारा उन्हें सिखों की सर्वोच्च लौकिक आसन के सामने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहने के बाद बादल ने अपनी सफाई पेश की.

बता दें कि पंजाब में लोकसभा चुनावों में पार्टी की हर के बाद अकाली दल के नेताओं के एक गुट ने बादल के खिलाफ बगावत की थी और उनसे SAD प्रमुख का पद छोड़ने के लिए कहा था. जत्थेदार के सामने पेश होकर, विद्रोही नेताओं ने 2007 और 2017 के बीच अकाली दल शासन के दौरान चार गलतियों के लिए माफी मांगी, जिसमें 2015 की बेअदबी की घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित करने में विफलता भी शामिल थी.

2007 के ईशनिंदा मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को माफ कर दिया गया. उन्होंने गलतियों के लिए उस समय डिप्टी सीएम रहे बादल को भी जिम्मेदार ठहराया था. बादल ने अपने पत्र में कहा कि वह गुरु के एक विनम्र सेवक थे और हमेशा गुरु ग्रंथ साहिब और अकाल तख्त के प्रति समर्पित है. 

बादल ने कहा, ''हमारे खिलाफ जो कुछ भी लिखा गया है, मैं खुद को गुरु के महान सिंहासन के सामने पेश करता हूं और उनसे बिना शर्त माफी मांगता हूं. परिवार के मुखिया के तौर पर सारी गलतियां अपने ऊपर लेता हूं. चाहे ये गलतियां पार्टी की हों या सरकार की, मैं इन सभी गलतियों के लिए माफी मांग रहा हूं, जो जाने-अनजाने में हुई हैं.'' 

ये भी पढ़ें:

Punjab: बागियों को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद SAD ने गठित की नई कोर कमेटी, SGPC चीफ सहित ये नए चेहरे भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
Embed widget