एक्सप्लोरर

Chandiagrh Protest: चंडीगढ़ में बंदी सिखों की रिहाई को लेकर उग्र प्रदर्शन, पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प, गाड़ी में तोड़फोड़

Chandiagrh Sikh Protest: चंडीगढ़ में बंदी सिखों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शनकारी मोहाली से चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं. प्रदर्शनकारियों ने घोड़े और ट्रैक्टर लेकर चंडीगढ़ में एंट्री की.

Protest For Sikh Prisoners In Chandigarh: पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में बंदी सिखों की रिहाई को लेकर चल रहे प्रदर्शन ने उग्र रूप धारण कर लिया है. चंडीगढ़ पुलिस से प्रदर्शनकारियों की तगड़ी झड़प हुई. यही नहीं इस दौरान पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई. प्रदर्शनकारी मोहाली से चंडीगढ़ पहुंचे हैं. प्रदर्शनकारियों ने घोड़े और ट्रैक्टर लेकर चंडीगढ़ में एंट्री की. मोहाली और चंडीगढ़ के बॉर्डर पर पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़कर प्रदर्शनकारी आगे बढ़ रहे हैं. इसकी वजह से चंडीगढ़ की सड़कों पर दिल्ली की 26 जनवरी की हिंसा जैसे हालत हो गए.

प्रदर्शनकारी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास की तरफ जा रहे है. इसे देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने सीएम आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी है. दरअसल पंजाब और चंडीगढ़ के बॉर्डर पर 7 जनवरी से धरने पर बैठे कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शनकारीयों की पुलिस के साथ झड़प हुई. मोहाली और चंडीगढ़ बॉर्डर पर पुलिस की ओर से बैरिकेड लगाए गए थे. बैरिकेड को तोड़कर कौमी इंसाफ मोर्चा की तरफ से चंडीगढ में दाखिल होने की कोशिश की गई. इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया. इस बीच तलवारें भी लहराई गईं.

एक महीने से धरने पर बैठे हैं प्रदर्शनकारी

गौरतलब है कि कई सालों से जेलों मे बंद सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर पिछले एक महीने से चंडीगढ़ के बॉर्डर पर धरने पर बैठे हुए थे और सीएम आवास की तरफ मार्च कर रहे थे. आपको बता दें कि प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में सजा पूरी करने के बावजूद जेलों में बंद सिख कैदियों की रिहाई, बेअदबी मामलों में इंसाफ, आरोपियों को जल्द सजा और गोलीकांड में इंसाफ हैं. इसके साथ-साथ प्रदर्शनकारियों की ओर से बेअदबी की घटनाओं में बेहद सख्त कानून बनाने की भी मांग की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Punjab: नवजोत सिंह सिद्धू के घर से हटाई सुरक्षा, ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों को वापस बुलाया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ीं, 542 मामले दर्ज, सबसे आगे तरनतारन-अमृतसर
पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ीं, 542 मामले दर्ज, सबसे आगे तरनतारन-अमृतसर
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
अमृतसर में मामूली विवाद पर खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
अमृतसर में मामूली विवाद पर खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget