एक्सप्लोरर

Sidhu Moosewala: पंजाबी गायक मूसेवाला के माता-पिता ने दी चेतावनी, कहा- बेटे को न्याय नहीं मिला तो करेंगे प्रदर्शन

पंजाबी गायक मूसेवाला के माता-पिता ने कहा कि घटना को हुए तीन महीने से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन, असली अपराधी अभी तक जेल नहीं भेजे गये हैं.

Punjab News: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को न्याय दिलाने का बीड़ा अब उनके माता-पिता ने उठा लिया है. मूसेवाला की मां ने रविवार को कहा कि अगर उनके बेटे को जल्द न्याय नहीं मिला तो वह अपने पति के साथ प्रदर्शन करेंगी. उन्होंने कहा कि घटना को हुए तीन महीने से अधिक समय बीत चुका है लेकिन, असली अपराधी अभी तक जेल नहीं भेजे गये हैं. अपने पति बलकौर सिंह के साथ अपने घर पर गायक के प्रशंसकों को संबोधित करते हुए चरण कौर ने कहा कि उनके बेटे की हत्या को काफी समय हो गया है, लेकिन असली अपराधी अभी तक जेल नहीं भेजे गये हैं.

अब तक बेटे को नहीं मिला न्याय
चरण कौर ने कहा कि हमने सरकार और पुलिस के साथ पूरा सहयोग किया लेकिन अभी तक हमें न्याय नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि तीन महीने से अधिक का समय बीत चुका है, हमने सरकार और प्रशासन को पर्याप्त समय दिया है, लेकिन वे हमारी भलाई का गलत फायदा उठा रहे हैं. मूसेवाला की मां ने कहा कि अगर उन्होंने दो दिनों तक अपने बेटे का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया होता तो प्रशासन ने जरूर पुख्ता कदम उठाये होते. चरण कौर ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके बेटे को जल्द न्याय नहीं मिला तो वह और उनके पति प्रदर्शन शुरू कर देंगे. आठ जून को अंतिम अरदास में गायक के पिता ने कहा था कि जब तक गायक को न्याय नहीं मिल जाता वे चैन से नहीं बैठेंगे.

तीन महीने पहले हुई थी हत्या
सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. मूसेवाला की कथित तौर पर हत्या करने वाले छह आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, दो पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं जबकि एक अभी भी फरार है. वहीं लॉरेंस-बिश्नोई गिरोह का सदस्य, कनाडा स्थित गोल्डी बराड़ ने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी. हालांकि, पुलिस का कहना है कि मूसेवाला की हत्या पिछले साल हुई युवा अकाली नेता विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या के प्रतिशोध में की गई.

ये भी पढ़ें-
Punjab News: पहले हनीट्रैप में फंसाया, फिर मिलने के लिए बुलाया, इंजीनियरिंग के छात्र को कर लिया किडनैप

 Punjab Sarkari Naukri: PSPCL के असिस्टेंट लाइनमैन पदों पर आवेदन के बचे हैं इतने दिन, जल्द करें अप्लाई, हाथ से छूट न जाए मौका

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget