एक्सप्लोरर

Sidhu Moosewala Murder Case: एक साल पूरा होने से पहले मनाई जाएगी सिद्धू मूसेवाला की बरसी! पिता ने गुरुद्वारा कमेटी से मांगी इजाजत, जानें वजह

Sidhu Moosewala Death Anniversary: सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उनकी बरसी पहले मनाने के लिए उनके पिता ने गुरुद्वारा कमेटी से इजाजत मांगी है.

Sidhu Moosewala News: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की बरसी को मनाने के लिए उनके पिता बलकौर सिंह (Balkaur Singh) ने गुरुद्वारा कमेटी से इजाजत मांगी है. सिद्धू मूसेवाला की मौत को 29 मई को एक साल पूरा होगा. उनके परिवार ने गर्मी के मौसम को देखते हुए ये बरसी पहले मनाने का फैसला लिया है. इसके लिए उनके पिता ने गुरद्वारा कमेटी से इजाजत मांगी है. सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब (Punjab) के मानसा (Mansa) जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 

इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था. इसकी जांच अभी भी जारी है और कई पंजाबी गायकों के साथ-साथ दूसरे लोगों से पूछताछ कर रही है. कुछ दिनों पहले ही पंजाब के तरनतारन जिले की गोइंदवाल जेल में रविवार को गैंगस्टरों के बीच हुई एक बड़ी झड़प में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल दो गैंगस्टरों की मौत हो गई.

तीनों सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हैं आरोपी

मृतकों की पहचान मनदीप सिंह उर्फ तूफान और मोहन सिंह उर्फ मनमोहन सिंह के रूप में हुई है. इस झड़प में जेल का तीसरा कैदी केशव भी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ये तीनों मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी हैं. तूफान को गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स ने पिछले साल सितंबर में गिरफ्तार किया था. वह अमृतसर के एक अस्पताल में एक अन्य कुख्यात गैंगस्टर रणबीर सिंह की हत्या में भी वांछित था.

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता को मिली मारने की धमकी

गौरतलब है कि शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता और सलमान खान को 25 अप्रैल से पहले मारने की धमकी देने के मामले में एक नाबालिग लड़के को खोज निकाला है. पंजाब पुलिस ने राजस्थान के जोधपुर से आरोपी को पकड़ा है.

ये भी पढ़ें- Punjab Politics: अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने CM मान साधा निशाना, कहा- 'आतंकवाद के समय भी थाने पर कब्जा नहीं हुआ था'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरबजीत सिंह खालसा ने HM को लिखा पत्र, झोटा केस में की CBI जांच की मांग
सरबजीत सिंह खालसा ने HM को लिखा पत्र, झोटा केस में की CBI जांच की मांग
पंजाब: संगरूर में तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला, 9 की मौत
पंजाब: संगरूर में तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला, 9 की मौत
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget