एक्सप्लोरर

Sidhu Moosewala हत्याकांड के आरोपी सचिन बिश्नोई की मानसा कोर्ट में पेशी, सुनाई गई ये सजा

Sidhu Moosewala Murder Case: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर सचिन बिश्नोई को मानसा की अदालत में पेश किया गया. दिल्ली पुलिस की एक टीम उसे अजरबैजान से गिरफ्तार कर भारत लाई थी.

Punjab News: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित तौर पर शामिल गैंगस्टर सचिन बिश्नोई उर्फ सचिन थापन को शुक्रवार को मानसा की एक अदालत ने छह अक्टूबर तक पंजाब पुलिस की हिरासत में भेज दिया. सचिन बिश्नोई को पिछले महीने अजरबैजान से प्रत्यर्पित किया गया था. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को पंजाब पुलिस उसे पेशी वारंट पर दिल्ली से मानसा लेकर गई थी. उन्होंने कहा कि मानसा की एक अदालत ने उसे छह अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

सिद्धू मूसेवाला मामले में सचिन बिश्नोई से होगी पूछताछ
पुलिस अधिकारी का कहना है कि सचिन बिश्नोई से सिद्धू मूसेवाला मामले के संबंध में पूछताछ की जाएगी. गैंगस्टर सचिन बिश्नोई कथित तौर पर हत्या की साजिश रचने और साजो-सामान की व्यवस्था करने में शामिल था. हत्या के समय वह विदेश में था, लेकिन उसने यह दावा करके जांचकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश की कि उसने मूसेवाला को गोली मारी थी. दिल्ली पुलिस ने पहले कहा था कि सचिन बिश्नोई फर्जी पासपोर्ट पर भारत से भाग गया और अजरबैजान भाग गया था. जहां से उसने अपने अन्य साथियों के साथ दिल्ली और आसपास के राज्यों में फैले अपने संगठित अपराध समूह की गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची.

अजरबैजान से सचिन बिश्नोई को लाई थी दिल्ली पुलिस
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गैंगस्टर सचिन बिश्नोई के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था और बाद में दिल्ली पुलिस की एक टीम उसे अजरबैजान से वापस लेकर आई थी. तब उसके पास से फर्जी पासपोर्ट भी मिला था. दरअसल, सचिन अपना पूरा नाम सचिन थापन लिखता है. दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा जांच किए जा रहे कुछ मामलों में भी उसका नाम है. सिद्धू मूसेवाला के नाम से चर्चित शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई, 2022 को मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 

यह भी पढ़ें: Punjab Farmers Protest: आज तीसरे दिन भी पंजाब में ट्रेनों का चक्का जाम, रेलवे ट्रैकों पर बैठे किसान, आज इतनी ट्रेंनें होगी प्रभावित

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget