एक्सप्लोरर

Sidhu Moose Wala Murder Case: पुलिस ने कहा- हम शूटर्स को जिंदा पकड़ना चाहते थे लेकिन...

Punjab News: सिद्दू मूसेवाला की हत्या में कथित रूप से शामिल दो बदमाशों को पंजाब पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ में मार गिराया. यह मुठभेड़ 5 घंटे तक चली.

Punjan Police News: पंजाब पुलिस ने गुरुवार को कहा कि वह गायक सिद्दू मूसेवाला की हत्या में कथित रूप से शामिल दो बदमाशों को जिंदा पकड़ना चाहती थी और उन्होंने उसे आत्मसमर्पण करने को भी कहा था लेकिन उन्होंने गोलीबारी बंद नहीं की. इसी बीच, मूसेवाला के पिता ने इस मुठभेड़ को लेकर पंजाब पुलिस की तारीफ की है. पुलिस के अनुसार बुधवार को पांच घंटे तक चली मुठभेड़ में बदमाश जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू कुसा मारे गये. दोनों अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा के समीप भकना गांव में एक मकान में छिपे थे. इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी और एक पत्रकार घायल हो गये.

मुठभेड़ स्थल से कोई मादक पदार्थ मिले

अमृतसर के पुलिस उपायुक्त एम एस भुल्लर ने अमृतसर में पत्रकारों से कहा, ‘‘ हम उन्हें जिंदा पकड़ना चाहते थे . उन्हें हमने समर्पण करने के लिए भी कहा. लेकिन उन्होंने गोलीबारी नहीं बंद की और मुठभेड़ में मारे गये. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ फॉरेंसिक टीम द्वारा ली गयी तलाशी के दौरान ए के 47 रायफल की 31 गोलियां, 45 बोर की पिस्तौल, दो मैगजीन उस मकान से बरामद किये गये जहां बदमाश छिपे थे.’’ उन्होंने कहा कि एक टूटा हुआ मोबाइल फोन भी मिला है जिसकी जांच फॉरेंसिक टीम करेगी. जब भुल्लर से पूछा गया कि क्या मुठभेड़ स्थल से कोई मादक पदार्थ भी मिला तो उन्होंने कहा, ‘‘ हमने कुछ गोलियां बरामद की हैं. हमारी फोरेंसिक टीम उनकी जांच कर रही हैं."

मूसेवाला के पिता ने पुलिस की तारीफ की

जब उनसे पूछा गया कि क्या मुठभेड़ स्थल से कोई फर्जी पासपोर्ट मिला है तो उन्होंने कहा कि ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है. उनके अनुसार दोनों बदमाशों के शव पोस्टमार्टम के लिए अमृतसर सिविल अस्पताल ले जाये गये . इस बीच रूपा के परिवार के सदस्य अमृतसर पहुंचे. उन्होंने कहा कि वे 2017-18 में उससे अपना नाता तोड़ चुके थे. मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अमृतसर में कहा, ‘‘ पुलिस ने अपना काम किया. मैं उसके काम की तारीफ करता हूं. यह तो बस शुरुआत है और यह एक लंबी लड़ाई है.’’ उल्लेखनीय है कि पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

Punjab News: मुठभेड़ में ढेर दो शूटर्स की पहचान के लिए अस्पताल पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के पिता, कहा- दो के एनकाउंटर से नहीं...

Patiala News: पटियाला में तेज बारिश से हादसा, छत गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget