एक्सप्लोरर

Punjab: बागियों को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद SAD ने गठित की नई कोर कमेटी, SGPC चीफ सहित ये नए चेहरे भी शामिल

Punjab Pilitics: शिरोमणि अकाली दल अपने राजनीतिक इतिहास के सबसे बड़े विद्रोह का सामना कर रहा है. बगावत करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद अब नई नई कोर कमेटी का गठन किया गया है.

Punjab News: शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को अपनी पार्टी की कोर कमेटी का पुनर्गठन किया है. इससे कुछ दिन पहले पार्टी नेताओं के एक वर्ग द्वारा विद्रोह को देखते हुए सर्वोच्च निर्णय लेने वाली इकाई को भंग कर दिया गया था. शिरोमणि अकाली दल की पुनर्गठित कोर कमेटी में 23 सदस्य और चार पदेन विशेष आमंत्रित सदस्य हैं. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC ) के प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी को समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है.

कोर कमेटी में शामिल हुए ये सदस्य
एसजीपीसी प्रमुख के अलावा, वरिष्ठ शिअद नेता बलविंदर सिंह भूंदड़, नरेश गुजराल, गुलजार सिंह रानिके, जनमेजा सिंह सेखों, महेशिंदर सिंह ग्रेवाल, हीरा सिंह गाबरिया, बिक्रम सिंह मजीठिया, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, अनिल जोशी, शरणजीत सिंह ढिल्लों, सोहन सिंह ठंडल और परमजीत सिंह सरना को कोर कमेटी के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है.

पुनर्गठित समिति के अन्य सदस्यों में शिअद नेता मनजीत सिंह जीके, इकबाल सिंह झुंदा, विरसा सिंह वल्टोहा, गुरबचन सिंह बबेहाली, विधायक सुखविंदर सुखी, लखबीर सिंह लोधीनंगल, एन के शर्मा, मनतार सिंह बराड़, हरमीत सिंह संधू और बलदेव सिंह खेहरा शामिल हैं. बता दें कि पार्टी की पिछली कोर कमेटी 23 जुलाई को भंग कर दी गई थी.

शिअद के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने रविवार को कहा कि पार्टी की कोर कमेटी का पुनर्गठन कार्य समिति के प्रस्ताव के अनुसार किया गया है, जिसने सुखबीर सिंह बादल को यह जिम्मेदारी सौंपी थी. उन्होंने कहा कि संसद में शिरोमणि अकाली दल के नेता, पार्टी के युवाओं, महिलाओं और कानूनी शाखाओं के अध्यक्ष कोर कमेटी के पदेन सदस्य होंगे.

पार्टी में छिड़ी थी बादल के खिलाफ बगावत
103 साल पुराना राजनीतिक दल अपने इतिहास में सबसे बड़े विद्रोह का सामना कर रहा है. पंजाब में लोकसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी नेताओं का एक वर्ग सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ बगावत कर पार्टी प्रमुख का पद छोड़ने की मांग कर रहा था. बादल के खिलाफ पिछले महीने विद्रोह का झंडा उठाने वाले कई प्रमुख नेताओं में पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा शामिल हैं. पूर्व एसजीपीसी प्रमुख बीबी जागीर कौर, पूर्व विधायक गुरपरताप सिंह वडाला, और पूर्व मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा, सिकंदर सिंह मलूका और सुरजीत सिंह रखड़ा, चंदूमाजरा, मलूका, वडाला और रखड़ा, पार्टी के अन्य नेताओं में से कोर कमेटी के सदस्य थे. 

सुखदेव ढींढसा समेत 8 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित
शिअद ने कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए पार्टी संरक्षक सुखदेव सिंह ढींढसा और आठ विद्रोही नेताओं को निष्कासित कर दिया. ढींडसा के अलावा चंदूमाजरा, बीबी जागीर कौर, वडाला और पूर्व मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा, सिकंदर सिंह मलूका, सुरजीत सिंह रखड़ा सुरिंदर सिंह ठेकेदार और चरणजीत सिंह बराड़ को भी निष्कासित कर दिया था. 1 जुलाई को विद्रोही नेता अकाल तख्त के जत्थेदार के सामने पेश हुए और उन गलतियों के लिए माफी मांगी जब उनकी पार्टी 2007 और 2017 के बीच राज्य में सत्ता में थी उस समय सुखबीर बादल उपमुख्यमंत्री थे. 

यह भी पढ़ें: 'अब राजनेताओं को...', MSP को लेकर सैनी सरकार के ऐलान पर बोले BKU नेता गुरनाम सिंह चढूनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget