एक्सप्लोरर

Punjab: अकाली दल ने अपने संरक्षक को ही दिखाया बाहर का रास्ता, बागी नेताओं के समर्थन में बोलने पर एक्शन

Punjab Politics: अकाली दल ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में सुखदेव सिंह ढींडसा को पार्टी से निष्कासित किया है. अनुशासन समिति ने कहा अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Punjab News: शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने अपने संरक्षक और वरिष्ठ नेता सुखदेव सिंह ढींडसा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बृहस्पतिवार को दल की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया. यह फैसला वरिष्ठ अकाली नेता द्वारा पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधने और आठ विद्रोही नेताओं के निष्कासन को खारिज करने के एक दिन बाद आया है. 

इससे पहले बादल के नेतृत्व वाली पार्टी ने पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पूर्व प्रमुख बीबी जागीर कौर सहित 8 नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में दल से निष्कासित कर दिया था. इन नेताओं ने पार्टी प्रमुख के खिलाफ बगावत की थी.

अनुशासन समिति ने किया पार्टी से निष्कासित
बलविंदर सिंह भूंदड़ की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय अनुशासन समिति ने बृहस्पतिवार को ढींडसा को दल की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया. वह पार्टी संरक्षक थे. भूंदड़ ने यहां संवाददाताओं से कहा सुखदेव सिंह ढींडसा को पार्टी से निकाल दिया गया है.

भूंदड़ ने कहा कि पार्टी ने ही उन्हें संरक्षक बनाया था. अनुशासन समिति के सदस्य महेशिंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि पांच मार्च को जब ढींडसा पार्टी में फिर से शामिल हुए तो उन्हें बादल के आचरण में कुछ भी गलत नहीं लगा, लेकिन जब उनके बेटे को संगरूर लोकसभा सीट से टिकट नहीं दिया गया तो उन्होंने बादल के नेतृत्व पर सवाल उठाना शुरू कर दिया.

‘अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं’
अनुशासन समिति के सदस्यों ने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने पंजाबियों से अवसरवादी व्यक्तियों से दूर रहने की अपील की. अनुशासन समिति की तरफ से कहा गया कि उनकी पार्टी संविधान के अनुसार काम कर रही है. शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को कार्यसमिति द्वारा दी गई शक्तियों के तहत आवश्यक कार्रवाई करने का जिम्मा सौंपा गया है.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बनाई स्क्रीनिंग कमेटी, जिग्नेश मेवाणी समेत इन नेताओं को मिली जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget