एक्सप्लोरर

Punjab: अकाल तख्त के सामने पेश होंगे सुखबीर बादल, कहा- ‘एक धर्मनिष्ठ सिख होने के...’

Punjab News: पंजाब में अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह की ओर से शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को तलब किए जाने के बाद उनकी प्रतिक्रिया आई है.

Punjab Latest News: पंजाब में अकाल तख्त के जत्थेदार की ओर से सुखबीर सिंह बादल को शिरोमणि अकाली दल के बागी नेताओं के आरोपों पर स्पष्टीकरण के लिए तलब किया गया है. इसके बाद सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को कहा कि वह एक धर्मनिष्ठ सिख के तौर पर सिखों के सर्वोच्च धार्मिक निकाय के समक्ष पेश होंगे. जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने सोमवार को सुखबीर बादल को अकाल तख्त के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर बागी नेताओं के आरोपों पर लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा था कि वह पंथ की भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं.

बागी शिअद नेता एक जुलाई को अकाल तख्त के जत्थेदार के समक्ष उपस्थित हुए और 2007 से 2017 के बीच राज्य में शिअद सरकार के दौरान की गई ‘गलतियों’ के लिए माफी मांगी थी. जत्थेदार ने सुखबीर बादल से 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा था. शिअद अध्यक्ष ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “एक धर्मनिष्ठ सिख होने के नाते मैं श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज और श्री अकाल तख्त साहिब के प्रति समर्पित हूं." बादल ने कहा कि अकाल तख्त के आदेश के अनुसार वह पूरी श्रद्धा और विनम्रता के साथ अकाल तख्त के समक्ष उपस्थित होंगे.

जत्थेदार की ओर से बयान ने क्या कहा गया?

जत्थेदार ने सोमवार को अमृतसर में पांच सिख उच्च ग्रंथियों की बैठक के बाद एक बयान जारी किया था. बयान के मुताबिक अकाली दल के कुछ वरिष्ठ नेताओं से अकाल तख्त साहिब को मिली शिकायत के अनुसार, शिअद के अध्यक्ष ने पंथ की भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करते. इसलिए शिअद अध्यक्ष को 15 दिनों के भीतर आरोपों पर लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए व्यक्तिगत रूप से अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है. अकाल तख्त ने बयान में कहा था विज्ञापनों पर 90 लाख रुपये खर्च करने के कुछ अकाली नेताओं की ओर से लगाये गए आरोपों के संबंध में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है.

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम के नामी निजी अस्पताल में विदेशी महिला से रेप, पुलिस ने आरोपी अटेंडेंट को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget