एक्सप्लोरर

Shaheed Diwas: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने खटकड़ कलां में शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

‘शहीदी दिवस’ पर स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह को उनके पुश्तैनी गांव खटकड़ कलां में पहुंचकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्रद्धांजलि दी. शहादत को नमन करने लिए हर 23 मार्च को ‘शहीदी दिवस’ मनाया जाता है.

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज गुरुवार को ‘शहीदी दिवस’ पर स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को याद किया. सीएम मान भगत सिंह के पुश्तैनी गांव खटकड़ कलां में श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे. भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को लाहौर षड्यंत्र मामले में मौत की सजा सुनाए जाने के बाद आज ही के दिन अंग्रेजी हुकूमत द्वारा फांसी दी गई थी. उनकी शहादत को नमन करने लिए हर 23 मार्च को ‘शहीदी दिवस’ मनाया जाता है. 

‘भगत सिंह के घर तक बनेगी विरासती गली’

आपको बता दें कि सीएम भगवंत मान बुधवार को ही शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में अजायब घर से लेकर शहीद भगत सिंह के घर तक 850 मीटर लंबी विरासती गली बनाने की घोषणा कर चुके है. सीएम मान ने कहा था कि यह गली पंजाब के राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली योगदान को प्रदर्शित करेगी जिससे राज्य के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी.

उन्होंने कहा था कि 23 मार्च ही नहीं बल्कि हर एक दिन अन्याय, अत्याचार और उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई का प्रतीक है. देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के सपनों का साकार करना उनकी सरकार का कर्तव्य है. सीएम मान ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने अंग्रेजों के चंगुल से देश को आजाद कराने के साथ-साथ गरीबी और भ्रष्टाचार से देश को मुक्त कराने की कल्पना भी की थी, लेकिन देश अभी भी इन समस्याओं का सामना कर रहा है.

भगत सिंह के गांव में मान ने ली थी शपथ

जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी तो भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. इस दौरान सीएम मान ने कहा था कि मेरे लिए खटकलां गांव कोई नया नहीं है. मैं पहले भी यहां आता रहा हूं. सीएम मान कई मौकों पर युवाओं को शहीद भगत सिंह के आदर्शों पर चलने की अपील करते रहे है.

यह भी पढ़ें:

Amritpal Singh Arrest Operation: पंजाब से बाहर निकल चुका है अमृतपाल सिंह! पंजाब पुलिस की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget