एक्सप्लोरर

Gurugram: खाने में मिलाया नशीला पदार्थ, मालिक के घर से कैश, डेढ़ करोड़ के जेवरात लेकर नौकर फरार

Gurugram News: गुरुग्राम के डीएलएफ इलाके में दो चोरों ने मिलकर अपने ही मालिक के घर से 2 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गए. घर के मालिक ने दोनों नौकरों को दो सप्ताह पहले ही नौकरी पर रखा था.

Gurugram Crime News: दिल्ली से साठे साइबर सिटी गुरुग्राम के डीएलएफ इलाके में नौकर चोरी मालिक के ही घर में चोरी कर रहे हैं. नौकरों ने एक घर में सेंध लगा कर करीब 2 करोड़ रुपये उड़ा लिए. घर के ही नौकर ने पैसे और आभूषण के अलावा घर में खड़ी इनोवा कर भी लेकर फरार हो गए. दरअसल वाक्या डीएलएफ फेज 1 के पॉश इलाके का है, जहां दो नए नौकरों एक पुरुष और एक महिला ने घर के मालिक के बुजुर्ग माता-पिता को नशीला पदार्थ खिलाया और फिर अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर 35 लाख रुपये नकद, 1.5 करोड़ रुपये के आभूषण और एक इनोवा कार लेकर फरार हो गए.

पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों बुजुर्ग दंपत्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डीएलएफ फेज 1 पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है.

मालिक के घर से पैसे लेकर फरार हुए नौकर

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया की  मेटल कारोबारी और डीएलएफ फेज-1 निवासी अचल गर्ग की शिकायत के अनुसार वह गुरुवार सुबह 9 बजे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जयपुर गए थे. देर रात करीब 11:30 बजे अचल गर्ग की बहन निकिता ने फोन किया और कहा कि घर में चोरी हो गई है. इसके बाद उन्होंने कहा कि मां और पिता दोनों बेहोश हैं. इसके बाद निकिता ने पुलिस बुला ली. मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग दंपत्ति को अस्पताल में भर्ती कराया.

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक अचल गर्ग ने बताया की वह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे लौटा और अपने घर की हालत देखकर हैरान रह गया. उनके कमरे में रखी तिजोरी से 35 लाख रुपये नकद और करीब डेढ़ करोड़ रुपये के गहने गायब थे. इसके अलावा घर से निकलते वक्त आरोपी अपने साथ एक इनोवा क्रिस्टा कार भी ले गए. इसके अलावा घर के नौकर वीरेंद्र और यशोदा, जो नेपाल के मूल निवासी हैं, लापता थे.

दो सप्ताह पहले ही काम पर आए थे दोनो नौकर

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया की अचल गर्ग को उनके पिता ने होश में आने के बाद बताया कि गुरुवार रात नौकरों ने उन्हें खाना दिया था. खाना खाने के बाद वह बेहोश हो गया और उसके बाद उन्हें कुछ याद नहीं है. उसकी मां ने भी होश में आने के बाद अपनी बेटी को सारी घटनाओं के बारे में जानकारी दी. अचल की बहन निकिता ने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच किया जा रहा है. इसके अलावा पुलिस ने नौकरों की पहचान वीरेंद्र और यशोदा के रूप में बताई है. ये दोनो नेपाल मूल के निवासी हैं और अभी दो सप्ताह पहले ही यहां काम पर आए थे.

मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते गुरुग्राम पुलिस दोनों नौकरों और उनके दोनों सहयोगियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन भी कर दिया है. अब यह तो आने वाला समय ही बताया कि दोनों नौकर सहित उसके दोनों सहयोगी कब तक पुलिस की गिरफ्त में आते हैं. (राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Gurugram News: गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस का स्कूलों में क्विज कंपटीशन, छात्रों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget