एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: संयुक्त समाज मोर्चा में आई दरार, मनसा से उम्मीदवार को इस वजह से हटाया गया

Punjab Election 2022: संयुक्त समाज मोर्चा के मनसा से उम्मीदवार को हटाने का फैसला किया गया है. उम्मीदवार अब प्रचार अभियान में हिस्सा नहीं लेगा.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टी बनाने वाले किसान नेताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. संयुक्त समाज मोर्चा (Sanyukt Samaj Morcha) ने कर्याकर्ताओं के विरोध की वजह से मनसा Mansa) से अपने उम्मीदवार को हटाने का फैसला किया है. राजनीतिक पार्टी बनने के बाद कई किसान संगठन संयुक्त समाज मोर्चा पर सवाल उठाकर अलग हो चुके हैं. 

पंजाब किसान यूनियन ने एलान किया है कि मनसा से उनके उम्मीदवार गुरनाम सिंह चुनाव नहीं लड़ेंगे. चूंकि नॉमिनेशन वापस लेने की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है इसलिए गुरनाम सिंह का नाम ईवीएम मशीन में रहेगा. लेकिन पंजाब किसान यूनियन ने साफ कर दिया है कि गुरनाम सिंह अब प्रचार अभियान का हिस्सा नहीं होंगे. 

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब किसान यूनियन में चुनाव लड़ने के फैसले का विरोध हो रहा है. इसी वजह से पंजाब किसान यूनियन ने अपने कैंडिडेट को हटाने का फैसला किया है. यूनियन के अध्यक्ष रलदू सिंह मनसा ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना का विरोध करने के लिए हम चुनाव नहीं लड़ने का फैसला कर रहे हैं. 

लगातार पीछे हट रहे हैं किसान संगठन

बता दें कि किसान आंदोलन खत्म होने के बाद पंजाब की 32 में से 22 किसान यूनियन ने संयुक्त समाज मोर्चा बनाने का एलान किया था. लेकिन मोर्चा बनने के बाद से 22 में से 9 किसान यूनियन इस फैसले से पीछे हट चुकी हैं. अब एक और किसान संगठन के पीछे हटने से संयुक्त समाज मोर्चा को तगड़ा झटका लगा है. 

हालांकि पंजाब के सबसे बड़े किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह राजनीति में एंट्री नहीं करेगा. जो किसान संगठन संयुक्त समाज मोर्चा का हिस्सा हैं उन्हें एसकेएम से निकाल दिया गया है.

PM Modi In Punjab: पीएम मोदी की रैली के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, एसकेएम ने किया विरोध का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget