एक्सप्लोरर

Punjab Election: संयुक्त समाज मोर्चा और संयुक्त संघर्ष पार्टी के गठबंधन में पेंच, जानें गुरनाम चढूनी ने क्यों दिया अल्टीमेटम

Punjab Election: गुरनाम सिंह चढूनी ने बलबीर राजेवाल पर उन्हें इग्नोर करने का आरोप लगाया है. गुरनाम सिंह चढूनी की पार्टी अकेले चुनाव मैदान में उतर सकती है.

Punjab News: किसान आंदोलन से निकले दो राजनीतिक दलों संयुक्त समाज मोर्चा (SSM) और संयुक्त संघर्ष पार्टी के बीच गठबंधन में पेंच फंस गया है. संयुक्त संघर्ष मोर्चा के मुखिया गुरनाम सिंह चढूनी (Gurnam Singh Charuni) ने संयुक्त समाज मोर्चा के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल (Balbir Singh Rajewal) पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. गुरनाम सिंह चढूनी ने साफ कर दिया है कि अगर संयुक्त समाज मोर्चा गुरुवार तक उनके दल को 25 सीटें नहीं देता है तो फिर वो अकेले ही चुनाव मैदान में उतरेंगे.

संयुक्त समाज मोर्चा की ओर से संयुक्त संघर्ष पार्टी को 9 सीटें ऑफर की गई हैं. गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा, ''संयुक्त समाज मोर्चा के मुखिया बलबीर सिंह राजेवाल हमें इग्नोर कर रहे हैं. किसान आंदोलन के दौरान जब मैंने मिशन पंजाब शुरू किया तब भी मेरे साथ ऐसा ही किया गया. मुझे संयुक्त किसान मोर्चा से बाहर निकाल दिया गया. लेकिन मैंने अपनी लड़ाई जारी रखी.''

गुरनाम सिंह चढूनी ने आगे कहा, ''हम अकेले चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं. मैं चाहते हैं कि साथ रहा जाए. लेकिन संयुक्त समाज मोर्चा से हमें सम्मान नहीं मिल रहा है. हमें सम्मान चाहिए. हमारे साथ कई दल जुड़े हुए हैं. हमें सिर्फ 9 सीटें ऑफर की जा रही हैं. हम चाहते हैं 25 सीट दी जाएं, पर बलबीर सिंह राजेवाल ठीक से बात तक नहीं कर रहे हैं.''

गुरुवार शाम तक का वक्त दिया

गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि अगर गुरुवार शाम तक 25 सीट नहीं मिलती तो संयुक्त संघर्ष पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी. किसान नेता ने कहा, ''हम चाहते हैं कि किसान आंदोलन के सभी नेता साथ रहे. गलत मैसेज नहीं जाना चाहिए. लेकिन अगर बलबीर सिंह राजेवाल 25 सीटें नहीं देते हैं तो फिर अकेले चुनाव लड़ेंगे. इनके पास गुरुवार शाम तक का वक्त है.''

बता दें कि आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की बातचीत टूटने के बाद संयुक्त समाज मोर्चा ने गुरनाम सिंह चढूनी के साथ गठबंधन को लेकर बात शुरू की. पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होना है. 

Punjab Election: संयुक्त किसान मोर्चा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, राजेवाल समराला से लड़ेंगे चुनाव, बड़े नेता का नाम मिसिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट

Embed widget