एक्सप्लोरर

Sanjay Singh Arrest: संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बोले हरियाणा AAP के मुखिया, ‘एक रुपया कहीं से निकाल नहीं पाए...’

Sanjay Singh News: राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर हरियाणा आप अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के बढ़ते हुए कदमों को रोकने की राजनीति हो रही है.

Sushil Gupta on Sanjay Singh Arrest: राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमलावर है. हरियाणा से आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि लगभग 15 महीने से ये केस चल रहा है, लगभग डेढ़ हजार जगह रेड की जा चुकी है, अनेकों लोगों को गिरफ्तार कर चुके है, गिरफ्तारी में टॉर्चर कर चुके है. परन्तु एक रुपया कहीं से निकाल नहीं पाए, केवल और केवल बदले की राजनीति हो रही है. 

‘संजय सिंह को बिना गलती के सलाखों के पीछे ड़ाला’
हरियाणा आप के मुखिया डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के बढ़ते हुए कदमों को रोकने की राजनीति, देश के अंदर शिक्षा,पानी, बिजली, चिकित्सा को रोकने की राजनीति हो रही है. ये केंद्र सरकार का हार का डर है. उन्होंने कई असफल प्रयास आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए किए. परन्तु आज तक इसको कामयाबी नहीं मिली. इस मुकदमे में आज तक एक रुपया नहीं मिला. संजय सिंह के यहां उन्हें कुछ नहीं मिला'' फिर भी उसे बिना किसी गलती के सलाखों के पीछे डाल दिया गया है. 

संजय सिंह ने वीडियो के जरिए कही ये बात
आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के समय AAP ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी किया. उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब दिनभर की छापेमारी से कुछ नहीं मिला तो जबरन उनकी गिरफ्तारी की गई है. संजय सिंह पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप चुनाव हार रहे है ये आपकी हताशा है. मोदी सरकार के भ्रष्टाचार और अडानी के महाघोटाले के खिलाफ मैं आवाज उठाता था, लेकिन उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई. दिनभर उनके घर छापेमारी की गई, कुछ नहीं मिला तो गिरफ्तारी की जा रही है.लेकिन हम आम आदमी पार्टी के सिपाही है. 

यह भी पढ़ें: SYL मुद्दे पर पंजाब के नेताओं की हरियाणा को दो टूक, बोले- ‘हमारे पास किसी को बांटने के लिए पानी नहीं’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget