एक्सप्लोरर

Punjab: मंत्री अमन अरोड़ा की सजा पर 31 जनवरी तक लगी रोक, बोले- 'सच्चाई की जीत हुई'

Aman Arora News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को 2008 के एक पारिवारिक विवाद मामले में कोर्ट से राहत मिल गई है. कुछ दिनों के लिए कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगाई है.

Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा (Aman Arora) को मारपीट के एक मामले में गुरुवार को अदालत से राहत मिली है. संगरूर (Sangrur) कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगा दी है. उन्हें पहले दो साल की सजा सुनाई गई थी. फिलहाल 31 जनवरी तक उनकी सजा पर रोक है. इसी से संबंधित मामले पर हाई कोर्ट में भी सुनवाई होनी है.

निचली अदालत से राहत मिलने के बाद अब वह 26 जनवरी को झंडा फहरा सकेंगे. कोर्ट के फैसले के बाद अमन अरोड़ा का बयान आया है. मीडिया से बातचीत में अमन अरोड़ा ने कहा, ''मैं न्यायपालिका और हाई कोर्ट का आभार जताता हूं जहां भी मामले की सुनवाई होनी है. सच्चाई की जीत हुई है. सजा पर रोक लगाई गई है. हजारों-लाखों लोगों का आभार जताता हूं जिन्होंने मेरे लिए दुआ मांगी. पार्टी नेतृत्व का भी आभार जताता हूं जिन्होंने इतना होते हुए भी मुझपर भरोसा जताया.''

15 साल पुराने मामले में मिली थी सजा
अमन अरोड़ा को 15 साल पुराने पारिवारिक मामले में दो साल की सजा सुनाई गई थी. इसके खिलाफ उन्होंने ऊपरी अदालत में याचिका दाखिल की थी. साल 2008 की यह घटना है. जिसमें अमन अरोड़ा के जीजा राजेंद्र दीपा ने मारपीट के आरोप लगाए थे. अरोड़ा के जीजा शिरोमणि अकाली दल के नेता हैं. अमन को जब सजा सुनाई गई थी तो उनका कहना था कि राजनीतिक विद्वेष के कारण बवाल मचाया गया है क्योंकि जब यह घटना हुई थी तब दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया था. समझौता तोड़कर मेरे और मेरी मां पर आरोप लगाए गए. दरअसल, दिसंबर महीने में कोर्ट ने अमन अरोड़ा और उनकी मां दोनों को सजा सुनाई थी. 

अमन अरोड़ा ने कहा था कि उनके ऊपर जो भी आरोप लगाए गए हैं वे गलत है. हमारी तरफ से कोई हमला नहीं किया गया था जबकि जीजा ने ही घर वालों के ऊपर हमला किया था. अमन अरोड़ा का कहना है कि इस हमले में उन्हें भी चोट लगी थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. (अनिल जैन की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें- Punjab: अकाली दल ने राज्यपाल को सौंपा पंजाब के मंत्री का 'आपत्तिजनक वीडियो', बर्खास्त करने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget