एक्सप्लोरर

Haryana: गुरुग्राम में सीएनजी स्टेशन पर हंगामा, नशे में धुत लोगों ने कर्मचारियों पर किया हमला, 2 गिरफ्तार

गुरुग्राम के दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर एक सीएनजी स्टेशन पर हंगामा खड़ा हो गया. नशे में धुत लोगों ने सीएनजी पंप कर्मियों से मारपीट की. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया बाकि की तलाश जारी है.

Haryana News: दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर स्थित सीएनजी स्टेशन के एक प्रबंधक और दो कर्मियों पर नशे में धुत लोगों के एक समूह ने कथित रूप से हमला किया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मध्य रात्रि को आरोपियों ने तीनों लोगों की लाठियों से कथित तौर पर पिटाई की. पुलिस ने बताया कि समूह के दो लोगों को सीएनजी स्टेशन के अन्य कर्मचारियों ने मौके पर ही पकड़ लिया जबकि बाकी अपनी कार से भाग गए. 

नशे में धुत कार सवारों ने की मारपीट

पुलिस ने बताया कि खेड़की दौला पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार देर रात लगभग एक बजे की है, जब एक कार राजमार्ग पर स्थित नखरोला गांव के निकट असम ऑयल पेट्रोल पंप एवं सीएनजी स्टेशन पर पहुंची. पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी लोग नशे में धुत थे और जब कार में गैस भर गई तो इसके बाद वे गाड़ी से बाहर निकले. पुलिस के अनुसार सीएनजी स्टेशन के कर्मी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि जब एक अन्य कर्मी आकाश ने उनसे पैसे मांगे तो उन्होंने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और मामला बढ़ गया.

2 आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश
सीएनजी स्टेशन के कर्मी कृष्ण कुमार ने अपनी शिकायत में कहा कि सुखबीर, आकाश और बीजू गंभीर रूप से घायल हुए हैं और अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक, मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद गुरुवार को खेड़की दौला पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 148 (दंगा करने), 149 (गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होने), 323 (चोट पहुंचाने), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दो लोगों की पहचान मानेसर के रहने वाले प्रवेश और नवीन के रूप में हुई है जबकि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें: Nuh Violence: नूंह हिंसा को लेकर SIT की पूछताछ में शामिल नहीं हुए मामन खान, CM खट्टर ने कही ये बड़ी बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget