एक्सप्लोरर

Haryana: रेवाड़ी में 'जल्लाद' बना डायरेक्टर, लड़की का नाम पूछने पर 7वीं के छात्र को बुरी तरह पीटा

Rewari School Assault Case: छात्र के पिता ने आरोप लगाया कि लड़की से उसका नाम पूछ लेने पर स्कूल के डायरेक्टर ने तैश में आकर उनके बेटे को अपने पास बुलाया, फिर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा.

Rewari News: हरियाणा (Haryana) के रेवाड़ी में एक प्राइवेट स्कूल के डायरेक्टर ने 7वीं कक्षा में पढ़ने वाले स्टूडेंट की बेरहमी से पिटाई कर दी. बच्चे पर खूब लाठी-डंडे बरसाए, जिससे उसका पूरा शरीर लाल पड़ गया. घर पहुंचते ही बच्चा बेसुध हो गया. इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. बच्चे से पूछताछ की तो डायरेक्टर की करतूत सामने आई. सदर थाना पुलिस (Sadar Police Station) ने बच्चे की मां की शिकायत पर आरोपी डायरेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

महेन्द्रगढ़ जिले के गांव खैरानी का रहने वाला प्रमोद रेवाड़ी के बावल स्थित एक कंपनी में कार्यरत है. वह अपने परिवार के साथ नारनौल रोड स्थित लक्ष्मी नगर की गली नंबर-3 में किराए पर रहता है. प्रमोद की पत्नी रेखा ने बताया कि उसके दो लड़के हैं. दोनों गांव लाखनौर स्थित विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं. बड़ा बेटा 7वीं और छोटा बेटा तीसरी क्लास में है. गुरुवार की सुबह दोनों स्कूल में गए थे. प्रमोद के मुताबिक उनके बड़े बेटे को दूसरे साथी स्टूडेंट ने उसी स्कूल में पढ़ने वाली जूनियर लड़की से नाम पूछने को कहा था.

लड़की से नाम पूछने का आरोप

प्रमोद ने बताया कि बेटे ने दोस्त के कहने पर लड़की से उसका नाम पूछ लिया. प्रमोद ने आरोप लगाया कि इस बात की जानकारी स्कूल के डायरेक्टर सुधीर यादव तक पहुंच गई और यह कहने भर से तैश में आकर उसने बेटे को अपने पास बुलाया, फिर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा. बच्चा बुरी तरह घबराया हुआ छुट्टी होने के बाद घर पहुंचा और बेसुध हो गया.

स्कूल के डायरेक्टर क्या कहा?

इसके बाद परिजनों ने उससे पूछा तो उसने ड्रेस उतारकर डायरेक्टर की ओर से की गई पिटाई के निशान दिखाए. परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे और उसका इलाज कराया. साथ ही इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी. पुलिस ने रेखा की शिकायत पर स्कूल डायरेक्टर के खिलाफ 323 आईपीसी और 75जेजे एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. वहीं स्कूल के डायरेक्टर सुधीर यादव ने कहा कि लड़का स्कूल में पढ़ने वाली लड़की का पीछा करता था. उसे काफी परेशान किया था, जिसकी शिकायत उनके पास पहुंची थी. स्टूडेंट को पीटने वाली कोई बात नहीं है.

ये भी पढ़ें- Ram Rahim: बेअदबी मामले में कोर्ट ने खारिज की डेरा प्रमुख राम रहीम की अर्जी, जानिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget