एक्सप्लोरर

Punjab Election: नतीजों से पहले कांग्रेस के भीतर दरार और ज्यादा बढ़ी, सांसद रवनीत बिट्टू करेंगे चौंकाने वाला खुलासा

Punjab Election: कांग्रेस पार्टी के नेता पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान लगातार एक-दूसरे पर सवाल उठाते रहे. अब सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने इन नेताओं के नाम का खुलासा करने की धमकी दी.

Punjab Election: पंजाब विधानसभा चुनाव का नतीजा आने में तीन दिन का वक्त बाकी है. लेकिन नतीजे आने से ठीक पहले कांग्रेस (Congress) पार्टी की आंतरिक कलह और ज्यादा बढ़ गई है. लुधियाना से पार्टी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने पार्टी के सीनियर नेताओं को निशाने पर लिया है. रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) ने आरोप लगाया है कि सीनियर नेताओं से सहयोग नहीं मिलने की वजह से कांग्रेस पार्टी की सत्ता में वापस आने की संभावना कम हुई हैं.

रवनीत बिट्टू ने कहा, ''सीनियर नेताओं को कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई थीं. लेकिन कांग्रेस के कई नेता अपने विधानसभा क्षेत्रों से ही बाहर नहीं निकले. यह दिखाता है कि ऐसे नेता कांग्रेस पार्टी के लिए कितने वफादार ते. 10 मार्च आने दीजिए मैं ऐसे नेताओं के नाम सबके सामने लेकर आउंगा.''

बिट्टू ने पार्टी के नेताओं पर सिर्फ सत्ता के लिए साथ जुड़े रहने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ''ऐसा नेता सिर्फ सत्ता के लिए पार्टी से जुड़ते हैं और वहीं आगे रहते हैं. पार्टी के अंदर मतभेद साफ दिख रहे थे. नेता एक-दूसरे के खिलाफ बयान दे रहे थे. ऐसे नेताओं के धड़े ने पार्टी की सत्ता में वापस आने की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाया है.''

कांग्रेस में बढ़ गई थी दरार

चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम पद का उम्मीदवार बनाने के बाद कांग्रेस पार्टी के अंदर दरार और ज्यादा बढ़ गई. अंग्रेजी अखबार द ट्रिब्यून से एक सीनियर नेता ने कहा, ''पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम उम्मीदवार बनाने का दांव चला. चुनाव के नतीजे ही बताएंगे कि हाईकमान का यह दांव काम करता है या नहीं. इससे यह भी पता चलेगा कि कितने नेता कांग्रेस के साथ खड़े रहे.''

बता दें कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान लगातार एक-दूसरे पर हमले बोले. इतना ही नहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी चन्नी को सीएम उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से अपने आप को अमृतसर ईस्ट विधानसभा तक सीमित कर लिया था. सिद्धू के परिवार की ओर से तो चन्नी पर सीधे सवाल उठाए गए. 

Assembly Election 2022 : अमित शाह का यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी की सरकार बनाने का दावा, पंजाब में पार्टी के प्रदर्शन पर कही यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget