एक्सप्लोरर

Gurugram: पटौदी स्टेशन के जाटोली फाटक पर अंडरपास का केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन, कितनी आई लागत?

Gurugram News Today: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को गुरुग्राम के हेली मंडी इलाके में जाटोली फाटक 46 सी के पास अंडरपास का उद्घाटन किया.

Gurugram News: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के पतली में फाटक 46 सी अंडरपास का उद्घाटन और एफओबी का केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शिलान्यास किया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पिछले 10 वर्ष के दौरान फ्रांस के मुकाबले रेलवे ने अधिक रेलवे ट्रैक भारत में बिछाया है. आने वाले समय में फ्रांस, स्पेन और इंग्लैंड जैसे देश के टोटल रेलवे ट्रैक से भी अधिक भारत देश में रेलवे ट्रैक बिछा दिया जाएगा.

आम शुक्रवार (8 मार्च) को केंद्रीय बजट के साथ ही रेलवे का बजट होने से अब रेलवे के कार्य युद्ध स्तर पर हो रहे हैं. इनमें विभिन्न रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण, दुर्गम स्थानों पर रेलवे की तरफ से पुल बनाया जाना, एक दूसरे शहरों को रेलवे ट्रैक के माध्यम से कनेक्टिविटी देकर जनता को सहूलियत उपलब्ध करवाना, जैसे विभिन्न कार्य शामिल है.

3 करोड़ की लोगत से बनाया गया अंडरपास

राव इंद्रजीत सिंह पटौदी जाटोली मंडी नगर परिषद के ही हेली मंडी इलाके में जाटोली फाटक संख्या 46 सी पर नवनिर्मित अंडरपास का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे. इस मौके पर उत्तर रेलवे दिल्ली डिवीजन के डीआरएम सुखविंदर सिंह, सीनियर डीजीएम सुमन बल्हारा, पूर्व विधायक विमला चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने पटौदी रेलवे स्टेशन के नजदीक जाटोली फाटक पर अंडरपास जो कि करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया. उसका फीता काटकर लोकार्पण किया. इसी मौके पर उन्होंने रेवाड़ी दिल्ली रेल ट्रैक के बीच ड्राई पोर्ट के लिए विख्यात पतली रेलवे स्टेशन के बहु प्रतीक्षित ओवर ब्रिज का भी शिलान्यास किया.

पतली स्टेशन पर यह ओवर ब्रिज 3 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से बनाया जाना प्रस्तावित है. इस मौके पर उन्होंने कहा पहले कहा जाता था कि रेलवे के पास पैसे की कमी है, लेकिन जब से पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय बीजेपी सरकार की तरफ से आम बजट के साथ ही रेलवे बजट को प्रस्तुत किया जा रहा है. उसके बाद से पूरे देश में रेलवे के कार्य उसे स्तर पर हो रहे हैं. 

रेल मंत्रालय की तरफ से मिली मंजूरी 

उन्होंने कहा कि हरियाणा में आरबीटिकल रेल कॉरिडोर मंजूर कार्य तेजी से चल रहा है. 5400 करोड़ रुपए की लागत से पलवल-फरुखनगर-सोनीपत होकर रेल ट्रैक तैयार किया जाएगा. उन्होंने कहा पटौदी रोड रेलवे स्टेशन का 25 करोड़ रुपए की लागत से और गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का 295 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्निर्माण का कार्य किया जा रहा है. इसी कड़ी में फरुखनगर दादरी की रेलवे ट्रैक को भी केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय की तरफ से मंजूरी मिल चुकी है.

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा आने वाली 11 मार्च सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारका एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे. इस दौरान वह सड़क मार्ग से रोड शो करते हुए दिल्ली से गुरुग्राम पहुंचेंगे. राव इंद्रजीत सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी समर्थकों बीजेपी कार्यकर्ताओं और चुने हुए जनप्रतिनिधियों का आह्वान किया. 11 मार्च को गुरुग्राम के सेक्टर 84 में पीएम नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए अवश्य पहुंचे.

'बीजेपी की सरकार बनना निश्चित'

उन्होंने कहा जिस प्रकार से पूरे देश में पीएम मोदी और बीजेपी की नीतियों के प्रति लोगों का उत्साह बना हुआ है. उसको देखते हुए निश्चित रूप से तीसरी बार भी पीएम मोदी के नेतृत्व में ही केंद्र में बीजेपी की सरकार बनना निश्चित है. इस मौके पर दैनिक रेल यात्री संघ पटौदी, व्यापार मंडल हेलीमंडी, अग्रवाल सम्मेलन हेली मंडी, श्याम मित्र मंडल, जाटोली की सरदारी, ब्राह्मण समाज, पातली रेल यात्री संघ सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी की तरफ से राव इंद्रजीत सिंह का अभिनंदन किया गया.

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Rohtak Murder Case: हरियाणा के रोहतक में मां के सामने कारोबारी बेटे की हत्या, CCTV में दिखा मंजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget