एक्सप्लोरर

Haryana Election 2024: रणजीत चौटाला के बगावती तेवर! बोले- 'रानियां से बीजेपी मुझे टिकट देती है तो ठीक, वरना...'

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रानियां सीट को लेकर रणजीत सिंह चौटाला की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है कि वो रानियां से चुनाव जरूर लड़ेंगे और जीतेंगे.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी हलचल धीरे-धीरे और बढ़ती जा रही है. इस बीच बीजेपी में रानियां विधानसभा सीट को लेकर मतभेद उभर कर सामने आए हैं. सिरसा के कालांवाली में प्रदेश के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने बड़ा बयान दिया है. वो रानियां विधानसभा सीट को लेकर एक तरह से बगावत पर उतर आए हैं.

चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने कहा, ''रानियां से बीजेपी मुझे टिकट देती है तो ठीक वरना पार्टी अपना देखे. रानियां से चुनाव जरूर लड़ूंगा और जीतूंगा भी. मैं चौधरी देवीलाल का बेटा हूं. प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर मेरा अपना जनाधार है.'' 

कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से हाथ मिलाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ''समय की बात है, राजनीति में समय बदलता रहता है.'' हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि वो बीजेपी में हैं और वहीं रहेंगे. उन्होंने कहा कि रानियां हल्के से बीजेपी की ओर से टिकट किसे मिलेगी, इसे लेकर फैसला हाईकमान करेगा.

विधानसभा चुनाव में प्रदेश बीजेपी की ओर से हरियाणा लोकहित पार्टी (HLP) को एक सीट देने की चर्चाओं लेकर रणजीत सिंह चौटाला की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा के सामने एक ही शर्त रखी है कि एक ही सीट देंगे, वो भी गोपाल कांडा को छोड़कर किसी परिवार के एक सदस्य को देंगे. 

रणजीत सिंह चौटाला ने कहा, ''हरियाणा लोकहित पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने पर मिलेगी टिकट. पिछले 5 साल में उन्होंने रानियां हल्के में खूब विकास कार्य किया. 
पार्टी के सर्वे में वे रानियां हल्के से टॉप पर हैं. रानियां हल्के से बीजेपी की टिकट को लेकर 100 प्रतिशत आश्वस्त हूं.''

उन्होंने कहा, ''पंजाब में अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल 5 बार सीएम रहे लेकिन आज उनकी पंजाब में दो सीटें ही हैं. देश भर में क्षेत्रीय दलों का कोई वजूद नहीं है. प्रदेश में हरियाणा लोकहित पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं है. सिरसा सीट भी बचा पाना गोपाल कांडा के लिए मुश्किल होगी.

बीजेपी नेता ने आगे कहा, ''हलोपा का विधायक बन जाओ CLU पास करवाओ का ही लक्ष्य है. गोपाल कांडा का न तो विकास कार्यों में कोई योगदान है और न ही विधानसभा सत्र में कोई सहयोग है. बीजेपी को अगर सरकार बनानी है तो पार्टी को जिताऊ उम्मीदवार चाहिए.'' बता दें कि हरियाणा में एक ही चरण में 1 अक्टूबर को मतदान होंगे. वहीं, 4 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी.

ये भी पढ़ें:

कौन हैं किरण चौधरी? ससुर और पति की मौत के बाद संभाली राजनीतिक विरासत, अब बनेंगी BJP से सासंद!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget