एक्सप्लोरर

Haryana: विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद दुष्यंत चौटाला की पार्टी को तीन झटका! तीन विधायकों ने छोड़ा साथ

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी को एक के बाद एक झटका लग रहा है. उसके दो विधायक उसका साथ छोड़कर चले गए हैं.

Haryana News: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) की जन नायक जनता पार्टी (JJP) को बड़ा झटका लगा है. शाहबाद से विधायक रामकरण काला (Ramkaran Kala) और दोहोना से विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने जेजेपी से इस्तीफा दे दिया है. बीते 24घंटे के अंदर यह तीसरा इस्तीफा है. इसके पहले शुक्रवार को उकलाना के विधायक अनूप धनक ने इस्तीफा दे दिया था. अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि इन दोनों का अगला कदम क्या होगा.

बता दें कि 2023 में रामकरण काला उस वक्त चर्चा में आए थे जब उन्होंने हरियाणा सुगरफेड के चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया था. सूरजमुखी के बीजों पर एमएसपी की मांग कर रहे किसानों ने हाईवे को जाम कर दिया था. जिनके खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया था. इसी बात से नाराज होकर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

मई में की थी हुड्डा से मुलाकात
इससे पहले भी रामकरण के जेजेपी छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं. अप्रैल में इस तरह की अफवाहें थीं कि वह जेजेपी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर लेंगे. मई में काला ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की थी. उनके बेटे पहले से ही कांग्रेस में चले गए थे. तो माना जा रहा था वह जेजेपी छोड़ देंगे. लेकिन हुड्डा से मुलाकात के बाद उन्होंने साफ कर दिया था कि दुष्यंत ही उनके नेता हैं. लेकिन इस घटना के तीन महीने बाद उन्होंने जेजेपी छोड़ दी.

चुनाव की घोषणा के बाद यह बोले थे चौटाला
हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा शुक्रवार को कर दी गई. विधानसभा चुनाव 1 अक्टूबर को कराया जाएगा और मतगणना 4 अक्टूबर को होगी. चुनाव की घोषणा होने के बाद सभी पार्टियों ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि वह चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है. दुष्यंत चौटाला ने कहा, ''जिस का हम सभी इंतजार कर रहे थे वो समय आखिरकार आ गया है! चुनावों की घोषणा हमारे प्रदेश के भविष्य को नया रूप देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है.''(सचिन की रिपोर्ट)

ये भी पढे़ं- रेस्लर विनेश फोगाट को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कहा- 'जीवन का हर दंगल...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'

वीडियोज

Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs
Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget