एक्सप्लोरर

पंजाबी कलाकार दीप सिद्धू की बरसीं पर लगे 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे, साजिशन हत्या का आरोप

Sonipat News: दीप सिद्धू की पहली बरसीं पर सोनीपत जिले के खरखौदा में शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. इन पदाधिकारियों ने सिद्धू की साजिशन हत्या का आरोप लगाया.

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा में बुधवार को पंजाबी कलाकार दीप सिद्धू की पहली बरसी मनाई गई. खरखौदा के कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के पिपली टोल प्लाजा के पास शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के पदाधिकारियों ने सिद्धू की पहली बरसी पर अरदास की, इस दौरान दीप सिद्धू पर फोटो पर श्रद्धांजलि देते हुए इन पदाधिकारियों ने धार्मिक ध्वज भी फहराया. वही दीप सिद्धू अमर रहे के साथ खालिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए. शिरोमणि अकाली दल के इन पदाधिकारियों ने दीप सिद्धू की मौत को लेकर कहा कि उसका एक्सीडेंट नहीं हुआ बल्कि साजिशन हत्या करवाई गई है. 

दीप सिद्धू की साजिशन हत्या का आरोप
शिरोमणि अकाली दल के सदस्य दर्शन सिंह संधू ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि करीब डेढ़ से दो साल के राजनीतिक सफर में ही दीप सिद्धू हुकुमत की आंखों में चुभने लगा था. इसलिए उसकी हत्या करवाकर उसे हादसे का रूप दे दिया गया. दर्शन सिंह संधू ने कहा कि हमारी लड़ाई फसल बचाने की नहीं नस्ल बचाने की है. संधू ने कहा कि हम अपने स्तर पर दीप सिद्धू की मौत की जांच करवा रहे है. जल्दी ही दीप सिद्धू की मौत का पर्दाफाश किया जाएगा और सारे सबूत दिखाए जाएंगे. दीप सिद्धू को श्रद्धांजलि देते हुए यहां मौजूद लोगों ने खालिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए. 

कब हुआ था हादसा
15 फरवरी, 2022 को गुरुग्राम से पंजाब जा रहे पंजाबी कलाकार दीप सिद्धू की खरखौदा के कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के पिपली टोल प्लाजा के पास मौत हो गई थी. दीप सिद्धू स्कॉर्पियो ट्रक में टकरा गई थी. हादसें में दीप सिद्धू की तो मौत हो गई थी उन्हीं उनकी गर्लफ्रेंड हादसे में बाल-बाल बच गई थी. किसान आंदोलन के समय 26 जनवरी 2021 को लाल किले पर धार्मिक ध्वज फहराने के बाद दीप सिद्धू सुर्खियों में आए थे. इस दौरान हिंसा भी हुई थी, जिसके बाद दीप सिद्धू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था. 

यह भी पढ़ें: Nikki Haley: पंजाब की निम्रता रंधावा कैसे बन गईं निक्की हेली, कैसा रहा है अब तक सफर?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
'अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस...', पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी
'अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस...', पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी
चरणजीत चन्नी ने दिखाया दम, कांग्रेस की बढ़ी टेंशन! क्या पंजाब में दोहराएगा मांझी-चंपई वाला सियासी इतिहास?
चरणजीत चन्नी ने दिखाया दम, बढ़ी कांग्रेस की टेंशन! क्या पंजाब में दोहराएगा मांझी-चंपई वाला सियासी इतिहास?
Ludhiana News: लुधियाना में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, 10 मीटर तक घसीटा
लुधियाना में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, 10 मीटर तक घसीटा

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget