एक्सप्लोरर

Punjab Weather Update: पंजाब के बठिंडा में पारा पहुंचा 6 डिग्री के नीचे, जानिए- कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम

पंजाब में नवंबर शुरू होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. सुबह और शाम को तापमान गिरने के साथ-साथ कोहरा भी दिख रहा है. सोमवार को चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का अनुमान है.

Punjab Weather News: पंजाब के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. वहीं सुबह और शाम को तापमान गिरने के साथ-साथ कोहरा भी दिख रहा है. मौसम विभाग ने बताया कि नवंबर के अंतिम सप्ताह और दिसंबर के शुरुआत में राज्य के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी. जिससे ठंड बढेगी. इसके अलावा 15 दिसंबर के बाद से पंजाब में शीतलहर भी शुरू हो जाएगा. मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब में इस सप्ताह बारिश होने की संभावना नहीं है.

दिन में मिल रही ठंड से राहत
दरअसल, पंजाब में कोहरे का असर दिखने लगा है. नवंबर के शुरुआत से ही पंजाब में पारा गिरने लगा है. दिन में धूप निकलने के कारण लोगों को ठंड से राहत मिल रही है. इसके अलावा लुधियाना में पिछले एक सप्ताह से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है. सोमवार को लुधियाना का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री है जो सामान्य नीचे है. मौसम विभाग ने बताया कि लुधियाना में 25 नवंबर के बाद पारा तेजी से गिरेगा. गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री, बठिंडा में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री है जो पंजाब में सबसे कम तापमान है. बठिंडा में न्यूनतम तापमान में आ रही गिरावट के बाद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोग अलाव जला रहे हैं.

होशियारपुर में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री, पटियाला में  न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री, अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री, पठानकोट में  न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान जताया गया है. वहीं राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री

कई ट्रेनों को किया गया रद्द
पंजाब में पड़ रहे कोहरे के कारण ट्रेनों के भी लेटलतीफी शुरू हो गई है. जिसके कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. रेलवे ने अमृतसर रेल मार्ग पर चलने वाली अप और डाउन की 16 यात्री ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है. इन ट्रेनों को एक दिसंबर से एक फरवरी तक रद्द किया गया है. वहीं अमृतसर रेल मार्ग पर चार ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है. वहीं मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब के कुछ जिलों में धूप निकलेगी और कुछ जिलों में कोहरा छाया रहेगा.

Punjab: गैंगस्टर राज हुड्डा का एनकाउंटर, डेरा प्रेमी की हत्या में है आरोपी, गोल्डी बराड़ पर भी कसा शिकंजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, टिकट बंटवारे पर क्या बोले?
परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, टिकट बंटवारे पर क्या बोले?
तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग
पंजाब: फाजिल्का में बारिश से अनाज मंडी बनी तालाब, धान डूबने से किसान परेशान
पंजाब: फाजिल्का में बारिश से अनाज मंडी बनी तालाब, धान डूबने से किसान परेशान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget