एक्सप्लोरर

Punjab Politics: सीएम मान के दाढ़ी वाले बयान पर भड़के SGPC के प्रधान एडवोकेट, जानें क्या कहा?

CM Bhagwant Mann: श्री अकाल तख्त साहिब के नए जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने गुरुवार को अपना पदभार संभाल लिया. प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने सीएम भगवंत मान के दाढी वाले बयान को लेकर निशाना साधा.

Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब के नए जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह (Raghbir Singh) ने गुरुवार को अपना पदभार संभाल लिया. इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सिख संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे थे जिन्होंने नए जत्थेदार के रूप में रघबीर सिंह को पगड़ी पहनाकर रस्में पूरी कीं. इस दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के दाढ़ी वाले बयान पर पलटवार करते हुए AAP नेताओं को करारा जवाब दिया.

'पगड़ियां हैं लेकिन बाल नहीं'

एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा, 'आम आदमी पार्टी के जो विधायक घर-घर में गुरबानी पहुंचाने की बात करते हैं वे सही ढंग से संतों का नाम तक नहीं ले सकते. क्योंकि गुरबानी में संतों का नाम 'सत्कार' से लिया जाता है, लेकिन AAP नेता ऐसे बोलते हैं जैसे पहाड़ा पढ़ रहे हों. सुखबीर सिंह की दाढ़ी को लेकर भी कमेंट किया गया. मैं इसका निंदा करता हूं. विधानसभा में दाढ़ी खुली है, दाढ़ी बंद है बोलने वाले भी गुरुओं का निरादर कर रहे हैं. खुद वे बिना सिख सरूप के हैं. दाढ़ियां कटी हुई हैं. पगड़ियां पहन रखी हैं. लेकिन उनके नीचे बाल नहीं है. पद की मर्यादा रखते हुए विधानसभा में ऐसे शब्दों का प्रयोग करने से बचना चाहिए.'

सीएम मान ने दिया था ये बयान

दरअसल, गुरुद्वारा एक्ट में संशोधन पर बुलाए गए विशेष विधानसभा सत्र के दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा था, 'वह उन लोगों में से नहीं हैं जो मुसीबत आने पर या फिर चुनाव आने पर अपनी दाढ़ी खोल लेते हैं. जब सत्ता में होते हैं तो दाढ़ी को बांध लेते हैं. मुझे जहां भी कोई गुरुघर नजर आता है वहीं पर सिर झुक जाता है. मैं गुरुघर में भी जाता हूं तो साफ कहता हूं कि यहां पर कोई प्रोटोकॉल नहीं है. लाइन में लगकर माथा टेकूंगा. लेकिन जब बादलों का परिवार जाता है तो कीर्तन करने वाले भी प्रोटोकॉल तोड़कर हाथ जोड़ बाबू जी बाबू जी करने लगते हैं.' सीएम मान का ये बयान शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल को लेकर था. जिस के बाद से ही पंजाब में राजनीति गरमाई हुई है.

ये भी पढ़ें:- Delhi Mandawali Protest: मंदिर की ग्रिल तोड़ने पर सियासी घमासान, BJP प्रदेशाध्यक्ष बोले- ‘एक धर्म विशेष को खुश करने...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab: जालंधर में पैसों के विवाद की वजह से ली जान! दोस्त ने प्रेशर कुकर से रूममेट को उतारा मौत के घाट
जालंधर में पैसों के विवाद की वजह से ली जान! दोस्त ने प्रेशर कुकर से रूममेट को उतारा मौत के घाट
पंजाब नगर निकाय चुनाव: आज बैलेट पेपर में कैद होगी उम्मीदवारों की किस्मत, सबसे ज्यादा कैंडिडेट AAP के
पंजाब नगर निकाय चुनाव: आज बैलेट पेपर में कैद होगी उम्मीदवारों की किस्मत, सबसे ज्यादा कैंडिडेट AAP के
रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, 16वीं बार जेल से आया बाहर
रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, 16वीं बार जेल से आया बाहर
Weather Live: महाराष्ट्र में लू का रेड अलर्ट, एक हफ्ते तक बुरा तपेगा राजस्थान, भीषण गर्मी के लिए एडवाइजरी जारी
Live: महाराष्ट्र में लू का रेड अलर्ट, एक हफ्ते तक बुरा तपेगा राजस्थान, भीषण गर्मी के लिए एडवाइजरी जारी

वीडियोज

Mercedes-Benz to launch it’s first plug in hybrid in India with new S-Class | #mercedes #autolive
Sansani | Coimbatore News: एकतरफा प्यार का 'बमबाज' दिलजला! | CCTV | Breaking News | Crime News
Coimbatore News | Breaking News: एकतरफा प्यार में युवती के घर के अंदर फेंका बम... | ABP News
Bharat Ki Baat | UP Power Crisis : लखनऊ में सबस्टेशन पर जनता का भारी हंगामा | CM Yogi | Akhilesh
Chitra Tripathi | US-Iran War: डील के दावों के बीच Trump ने दिखाई बम की तस्वीर | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुड न्यूज कभी भी आ सकती है! ईरान संग डील पर मार्को रुबियो का यू-टर्न, अब बोले- 'अभी कुछ भी....' 
गुड न्यूज कभी भी आ सकती है! ईरान संग डील पर मार्को रुबियो का यू-टर्न, अब बोले- 'अभी कुछ भी....' 
बिहार: विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव का ऐलान, नीतीश कुमार की सीट पर उपचुनाव, नतीजे कब?
बिहार: विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव का ऐलान, नीतीश कुमार की सीट पर उपचुनाव, नतीजे कब?
Explained: इजरायल को ताकत देने वाला अब्राहम अकॉर्ड क्या है, ट्रंप क्यों अरब देशों पर साथ देने का बना रहे दबाव?
इजरायल को ताकत देने वाला अब्राहम अकॉर्ड क्या है, ट्रंप क्यों बोले- अरब देशों को साथ देना होगा?
RCB Vs GT के बीच खेला जाएगा क्वलीफायर-1, फैंस कैसे देख पाएंगे फ्री में मैच? जानिए लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जानकारी
RCB Vs GT के बीच खेला जाएगा क्वलीफायर-1, फैंस कैसे देख पाएंगे फ्री में मैच? जानिए लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जानकारी
Chand Mera Dil BO Day 4: मंडे को 50 फीसदी घटी ‘चांद मेरा दिल’ की कमाई, लेकिन 15 करोड़ का आंकड़ा छूने से है इंचभर दूर, जानें- कलेक्शन
मंडे को 50 फीसदी घटी ‘चांद मेरा दिल’ की कमाई, जानें- चौथे दिन कितना किया कलेक्शन?
क्यों भट्टी की तरह जल रही दिल्ली? ताजा रिपोर्ट ने बताई असली वजह, हीट स्ट्रेस की चपेट में 75 फीसदी राजधानी
क्यों भट्टी की तरह जल रही दिल्ली? ताजा रिपोर्ट ने बताई असली वजह, हीट स्ट्रेस की चपेट में 75 फीसदी राजधानी
Summer Tips: नौतपा में भी नहीं खौलेगा छत पर रखी टंकी का पानी, इन होम टिप्स से दूर होगी दिक्कत
नौतपा में भी नहीं खौलेगा छत पर रखी टंकी का पानी, इन होम टिप्स से दूर होगी दिक्कत
गर्मियों में बकरियों की जान पर मंडराता है खतरा, जानें हीट स्ट्रोक से बचाने का सही तरीका
गर्मियों में बकरियों की जान पर मंडराता है खतरा, जानें हीट स्ट्रोक से बचाने का सही तरीका
Embed widget