एक्सप्लोरर

Punjab Sacrilege Case: गुरुद्वारे में ग्रंथियों से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पवित्र ग्रंथ का निरादर करने के​ खिलाफ विरोध शुरू

Punjab Protest News: पंजाब के रूपनगर जिले के मोरिंडा गुरुद्वारे में ग्रंथियों से मारपीट और गुरु ग्रंथ साहिब का निरादर करने की घटना ने तूल पकड़ा. 

Punjab News: पंजाब के रूपनगर जिले के मोरिंडा शहर में सोमवार यानी 24 अप्रैल को एक गुरुद्वारे में दो ग्रंथियों के साथ मारपीट करने और गुरु ग्रंथ साहिब का निरादर करने का मामला सामने आने के बाद से क्षेत्र के लोगों में असंतोष की स्थिति है. हालांकि, पंजाब पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन लोगों की नाराजगी शांत नहीं हुई है. इस घटना के बाद शहर में रूपनगर में कई जगह विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं.

पंजाब पुलिस ने आरोपी जसवीर सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज किया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की है. सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) के प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने भी इस घटना की निंदा की. उन्होंने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लेने की जरूरत है. घटना क बाद से इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जसवीर सिंह नामक एक व्यक्ति को कोतवाली साहिब गुरुद्वारे के गर्भगृह में रेलिंग पार कर गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ कर रहे दो ग्रंथियों के साथ मारपीट करते हुए साफ देखा जा सकता है. इसके बाद जसवीर गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान भी करता है. जसवीर सिंह को बाद में गुरुद्वारे में मौजूद श्रद्धालुओं ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया. जसवीर पेशे से बिजली मिस्त्री है.

सीएम मान ने की लोगों से संयम बरतने की अपील

सीएम भगवंत मान ने भी कहा कि मोरिंडा की घटना बेहद निंदनीय है. इसके लिए किसी को बख्शा नहीं जाएगा. भगवंत मान ने ट्वीट किया कि जिस किसी ने भी गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान किया है, उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी. हमारे लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब का सम्मान सबसे पहले है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री मान ने लोगों से संयम बरतने की अपील भी की. उन्होंने कहा कि इस प्रकरण ने गुरु ग्रंथ साहिब में आस्था रखने वाले हर व्यक्ति के मानस को चोट पहुंचाई है. गुरु ग्रंथ साहिब प्रत्येक व्यक्ति के लिए सर्वोच्च हैं और किसी को भी राज्य में कड़ी मेहनत से अर्जित शांति को भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

डीजी पंजाब पहुंचे मोरिंडा

भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को भी यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि मामले की जांच में तेजी लाई जाए और दोषियों को सजा दी जाए. पुलिस महानिरीक्षक गुरप्रीत सिंह भुल्लर सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थिति का जायजा लेने मोरिंडा पहुंच गए हैं. पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295ए और 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

घटना पर पूर्व मुख्यमंत्रियों ने जताई हैरानी

रूपनगर में इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. स्थानीय लोगों ने मोरिंडा पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की. घटना के विरोध में मोरिंडा शहर में बाजार भी बंद रहे. प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के घर पर पथराव भी किया. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी के अलावा शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने इस घटना पर हैरानी जताई है. साथ ही आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है. इस घटना को लेकर अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया कि मोरिंडा में गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब में बेअदबी की घटना बेहद निंदनीय है. मैं पंजाब पुलिस से इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने और सख्त से सख्त सजा देने का आग्रह करता हूं.

बेअदबी का मामला परेशान करने वाला

वहीं, अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार दिया है. उन्होंने राज्य सरकार से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है. उन्होंने कहा कि जब तक इस घटना के लिए कड़ी सजा सुनिश्चित नहीं होगी तब तक बेअदबी की घटनाएं नहीं रुकेंगी. एसजीपीसी प्रमुख धामी ने कहा कि यह दुखद है कि बेअदबी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं. शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने इस घटना को 'दर्दनाक, बेहद परेशान करने वाला और अक्षम्य' बताया.

कांग्रेस नेता ने की सभी से शांति की अपील 

कांग्रेस नेता और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने राज्य सरकार से आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है. प्रताप सिंह बाजवा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि पंजाब के मोरिंडा में गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की घटना के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं. इसका जिम्मेदार व्यक्ति पकड़ा गया है और वह पुलिस हिरासत में है. संगत से मेरी अपील है कि हर कीमत पर शांति और सद्भाव बनाए रखें. मैं पंजाब सरकार से अनुरोध करता हूं कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाए.

यह भी पढ़ें: Parkash Singh Badal Health: अभी ICU में ही रहेंगे पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल, अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget