एक्सप्लोरर

पंजाब के रूपनगर में 2 मंजिला मकान गिरा, मलबे में दबे 5 मजदूर, 3 की दर्दनाक मौत

Rupnagar News: रुपनगर में 2 मंजिला मकान गिरने से 3 मजदूरों की दर्दनात मौत हो गई. 40 साल पुराने मकान तो जैक की मदद से ऊपर उठाया जा रहा था इस दौरान हादसा हो गया.

Rupnagar House Collapse: पंजाब के रूपनगर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. रूपनगर के प्रीत कॉलोनी में दो मंजिला मकान गिरने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. एक 40 साल पुराने मकान को ऊंचा उठाने का काम किया जा रहा था. इस दौरान लैंटर ढह गया जिससे पांच मजदूर उसके नीचे दब गए. जिसमें से 2 की मौत हो गई.

सूचना मिलने पर जिला अधिकारी और अग्निशमन विभाग के अधिकारी बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे. बाद में राहत कार्य के लिए आईटीबीपी पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया गया.

3 मजदूरों की हुई दर्दनाक मौत
रूपनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलनीत सिंह खुराना ने जानकारी देते हुए बताया कि मलबे से बाहर निकाले जाने तक दो मजदूरों की मौत हो चुकी थी जबकि एक मजदूर की अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस ने कहा कि जब इमारत गिरी तो एक जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी दी. मकान ढहने की सूचना पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, पंजाब पुलिस और अग्निशमन दल की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया. 

जैक की मदद लैंटर को ऊपर उठा रहे थे मजदूर
घर के मालिक राजिंदर कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने 1984 में इस मकान का निर्माण करवाया था. जैक की मदद से मजदूर लैंटर को ऊपर उठाने का काम कर रहे थे. इस दौरान हादसा हो गया. हादसे के दौरान कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया. एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने कहा कि हरियाणा के एक ठेकेदार ने इन मजदूरों को काम पर लगाया था.

हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है. वहीं हादसे को लेकर डीसी प्रीती यादव ने कहा कि मामले की जांच करवाई जाएगी, देखा जाएगा कि कहां पर लापरवाही हुई है. 

यह भी पढ़ें: Haryana Lok Sabha Elections 2024: डीसी गुरुग्राम का आदेश, लाइसेंसधारी थाने में जल्द जमा कराएं हथियार  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget